{"_id":"63f79b93691f0dd85a3c4672a509b2d7","slug":"i-had-two-and-a-half-hours-the-body-of-a-rickshaw-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई घंटे पड़ा रहा रिक्शा चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई घंटे पड़ा रहा रिक्शा चालक का शव
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नवाब न्यामत खां पूर्व में हैंडपंप से पानी पीते समय रिक्शा चालक की अचानक मौत हो गई। करीब ढाई घंटे तक शव पड़ा रहा लेकिन पुलिस आई और देखकर चली गई। शव उठाने की जहमत नहीं उठाई। बाद में रिक्शा कंपनी मालिक मौके पर पहुंचे और शव लेकर चले गए।
शहर कोतवाली के सिल्वर साइन के सामने वाली गली से होकर रविवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे एक रिक्शा चालक रिक्शा लेकर गढ़ी कोहना की ओर जा रहा था। इस बीच मोहल्ला गढ़ी नवाब न्यामत खां पूर्व में टीवी मैकेनिक जावेद की दुकान के पास लगे हैंडपंप पर पानी पीने के लिए रुका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पानी पीने के दौरान अचानक रिक्शा चालक को खून की उल्टियां हुईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे रोड चौकी पुलिस को दी। चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी रिक्शा कंपनी मालिक रामप्रकाश मिश्र को दी। मोहल्ले के रामसिंह ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना पर एंबुलेंस आई लेकिन शव होने के कारण एंबुलेंस वहां से वापस चली गई। पुलिस ने भी शव को नहीं उठवाया। करीब ढाई घंटे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। दोपहर करीब 2 बजे रिक्शा कंपनी के मालिक रामप्रकाश मिश्रा पहुंचे और शव लेकर वहां से चले गए। रामप्रकाश ने बताया कि रिक्शा चालक कुछ समय पहले ही उनके यहां आया था। वह जिला उन्नाव का रहने वाला था। उसने अपना नाम रामकिशन बताया था।
विज्ञापन
इससे पहले वह फिरोजाबाद में भी रिक्शा चला चुका है। उसे क्षय रोग की बीमारी थी। रेलवे रोड चौकी इंचार्ज मिर्जा सदरे आलम बेग ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों को भेजा था। पुलिस ने रिक्शा कंपनी मालिक को सूचना दे दी थी। रिक्शा कंपनी मालिक कोई भी कार्रवाई कराने से इनकार करते हुए शव का दाह संस्कार करने की बात कह शव लेकर चले गए थे।