फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband served in the hospital, Rekha became head by asking for votes one day

अस्पताल में की पति की सेवा, एक दिन वोट मांगकर रेखा बनीं प्रधान

Sat, 08 May 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Husband served in the hospital, Rekha became head by asking for votes one day
कमालगंज। विकास खंड की ग्राम पंचायत डूंगरपुर के निवर्तमान प्रधान की पत्नी रीना सिंह चुनाव के समय पति की कोविड अस्पताल में सेवा करती रहीं। अस्पताल से पति की छुट्टी कराने के बाद गांव पहुंचने पर मतदान से पूर्व एक दिन ही वह वोट मांग पाईं। मतदाताओं ने उनकी झोली वोट से भरकर उन्हें ग्राम प्रधान का ताज पहना दिया।
विज्ञापन

डूंगरपुर में प्रधान पद की प्रत्याशी रेखा सिंह ने 18 अप्रैल को नामांकन किया था। 21 अप्रैल को चुनाव चिह्न लेने के लिए वह ब्लाक कार्यालय आने की तैयारी कर रही थीं कि उसी दिन सुबह उनके पति निवर्तमान प्रधान राजीव सिंह का ऑक्सीजन लेवल 60 आ गया। वह आनन-फानन में पति को लेकर कोविड अस्पताल फतेहगढ़ पहुंचीं।
विज्ञापन

दिनभर की भागदौड़ करने के बाद वह शाम को पति को भर्ती करा सकीं। बुखार आने के बाद ऑक्सीजन लेवल कम होने से जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे पति की सेवा के बाद आखिर पति की जिंदगी बचा ली। 26 अप्रैल को पति की कोविड अस्पताल से छुट्टी कराकर शाम को डूंगरपुर गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 को वह गांव में वोट मांगने निकलीं तो लोगों ने कहा कि उनके चुनाव चिह्न किताब ने मानों गांव के सभी लोगों को सेवा का पाठ पढ़ा दिया। केवल एक दिन के प्रचार से वह प्रधान निर्वाचित हो गईं। उनके पति राजीव सिंह ने बताया कि पत्नी रेखा का चुनाव गांव की जनता ने खुद लड़ा है और जनता ने जिता दिया। राजीव सिंह ने बताया कि उनकी कोरोना जांच निगेटिव थी। ऑक्सीजन लेबल कम होने से उनकी हालत बिगड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed