फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband killed his wife by slitting her throat, arrested

पति ने महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

Tue, 27 Sep 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife by slitting her throat, arrested
किरन की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पति ने महिला की सोमवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महिला के पिता ने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि पत्नी के अपने बहनोई के घर जाने को लेकर पति से विवाद की बात सामने आई है।
दोनों की यह दूसरी शादी थी। सूत्रानुसार सुनील ने ही पुलिस को हत्या की सूचना दी थी। एसपी अशोक कुमार मीणा का कहना है कि हत्या की सही वजह पता की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर नगला निवासी सुनील कठेरिया की पत्नी किरन (35) रक्षाबंधन पर कमालगंज क्षेत्र के गांव भूलनपुर निवासी बहनोई लाखन कठेरिया के घर गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद सुुनील काम के सिलसिले में अलीगढ़ चला गया। वह वहां सब्जी का काम करता है। करीब 15 दिन पहले सुनील वापस आया और उसने पत्नी किरन को वापस घर आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो किरन ने इन्कार किया, लेकिन दबाव पर 25 सितंबर को बेटी कोमल को बहनोई के यहां छोड़कर घर आ गई थी।
इसी बात पर दोनों में विवाद चल था। सोमवार देर रात फिर इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ। इसी दौरान सुनील ने धारदार हथियार से किरन का गला रेतकर हत्या कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति सुनील को पकड़ लिया। धारदार हथियार भी बरामद कर लिया। मौके पर पहुंचे शाहजहांपुुर थाना मदनापुर के गांव गुलाब निवासी किरन के पिता जगपाल ंने पुलिस को बताया कि 17 वर्ष पहले पुत्री किरन की शादी हरदोई कोतवाली सदर गांव कौसीलिया निवासी खुशीराम से हुई थी।

खुशीराम से किरन को तीन बच्चे निर्मल, चंदन, कोमल थे। सात वर्ष पहले किरन ने सुनील के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी।
दो बच्चों को खुशीराम के पास ही छोड़ दिया था और बेटी कोमल को अपने पास रखा था। इसी तरह सुनील की पहली शादी हरदोई के गांव मंजा निवासी रेनू से हुई थी।
उसके भी एक बेटी व एक बेटा है। रेनू ने बेटा अपने साथ रख लिया और बेटी जेठ कमलेश को दे दी थी। रेनू ने अपने एक रिश्तेदार से ही शादी कर ली थी।
पुलिस ने जगपाल की तहरीर पर सुनील के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर लिया।
किरन की हत्या के मामले में पुलिस संबंधों को लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने सुनील के पड़ोस में रहनी वाली भाभी आशा को सोमवार रात जगाया और घटना की जानकारी दी। आशा ने देवर से बातचीत न होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed