फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband dies, wife and daughter injured

पति की मौत, पत्नी-बेटी घायल

Tue, 07 Sep 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Husband dies, wife and daughter injured
घायल रानी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र में फैजबाग के पास मंगलवार दोपहर में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत हो गई और पत्नी व मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को लोहिया अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक-परिचालक बस लेकर भाग गए। पिछले सप्ताह ही दंपती के बेटे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरमौरा निवासी नन्हे श्रीवास्तव (27) मंगलवार को बाइक से कायमगंज क्षेत्र के अताईपुर गांव से लौट रहे थे। साथ में पत्नी रानी (22) और डेढ़ साल की पुत्री खुशी भी थी। शमसाबाद थाना क्षेत्र में फैजबाग के पास दिल्ली जा रही फर्रुखाबाद डिपो की बस ने नन्हे की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक बस के नीचे फंस गई। हादसे में नन्हे की मौके पर ही मौत हो गई और रानी व खुशी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक, परिचालक बस लेकर भाग गए। पुलिस ने मां, बेटे को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

दिल्ली में रहता था नन्हे
सास राधा ने बताया कि नन्हे परिवार के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। सुबह से बेटी, दामाद घर गए थे। मंगलवार शाम को उन्हें दिल्ली जाना था। नन्हे पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। राधा ने बताया कि तीन माह पहले बेटी ने पुत्र को जन्म दिया था। पिछले मंगलवार को दिल्ली में बेटे का निधन हो गया था। उसका शव लेकर ही दोनों गांव आए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम ने किया दुर्घटनास्थल का निरीक्षण
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एआरएम आरसी यादव और केंद्र प्रभारी गौरीशंकर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बस के यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक भिजवाने की व्यवस्था की।

लोहिया अस्पताल में घायल बालिका खुशी का इलाज करते डॉक्टर । संवाद

लोहिया अस्पताल में घायल बालिका खुशी का इलाज करते डॉक्टर । संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed