{"_id":"611fb1d28ebc3e7a094a70a9","slug":"ht-line-wire-fell-on-houses-accident-survived-farrukhabad-news-knp64717176","type":"story","status":"publish","title_hn":"11केवी का तार टूट कर घरों पर गिरा, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11केवी का तार टूट कर घरों पर गिरा, हादसा टला
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला बंगशपुरा कोहना में बिजली का तार टूटकर गिरने से प्रदर्शन करते मोहल्ले के लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
घरों पर गिरा एचटी लाइन का तार, हादसा बचा
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला बंगशपुरा में घरों के ऊपर से निकली 11 केवी की बिजली लाइन का तार दोपहर में टूट गया। तार छत और गली में गिरने से भगदड़ मच गई। बिजली बंद होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। बिजली कर्मचारियों के पहुंचने पर मोहल्ले के लोगों ने विरोध कर सभी को लौटा दिया। एक घंटे बाद मोहल्ले के लोगों के कहने पर तार जुड़वा कर बिजली चालू कर दी गई।
मोहल्ला बंगशपुरा में कई घरों के ऊपर से 11 केवी की लाइन निकली है। पुराने होने से तार जर्जर हो गए हैं। इससे मोहल्ले के लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तार आपस में टकराने से चिंगारी कुछ घरों की छतों पर गिरी। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई लेकिन कोई भी मौके पर देखने नहीं गया।
दोपहर करीब 12 बजे 11 केवी लाइन का तार टूट कर शकील, निखिल, दिशांत, आदिल, मुजायद और बाबूजी की छतों व गली में गिरा। गली में लगे हैंडपंप पर पानी पी रहे वसीम व गैस सिलिंडर लेकर लेकर जा रहा हॉकर बाल-बाल बच गया। तार टूटने से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। बिजली बंद होने से घरों में करंट नहीं दौड़ पाया। इससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी पर अवर अभियंता रंजीत मौर्या संविदा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तार जोड़ने का प्रयास किया तो मोहल्ले के लोगों ने विरोध कर दिया। घरों के ऊपर से निकली 11 केवी की लाइन को हटाने की मांग को लेकर मोहल्ले में प्रदर्शन किया। विरोध को देखते हुए अवर अभियंता लौट गए। इससे मोहल्ले की बिजली भी बंद रही।
जेई रंजीत मौर्या ने बताया कि मोहल्ले के लोगों के विरोध के कारण तार खुलवा कर बिजली बंद करा दी गई थी। मोहल्ले के कुछ लोग एक घंटे बाद आए और तार जुड़वाने के लिए कहा। तब तार जोड़कर मोहल्ले की बिजली चालू कर दी गई।
जेई ने बताया कि घरों के ऊपर से निकली 11 केवी लाइन को हटाने के लिए दो बार स्टीमेट बनाकर दे चुके हैं। उसके पास न होने से लाइन हटाने का काम नहीं हो पाया। तार टूटने की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।