फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   HT line falling down a death, three scorched

एचटी लाइन टूटकर गिरने से एक की मौत, तीन झुलसे

Tue, 12 Apr 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 12 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
HT line falling down a death, three scorched
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : Demo pic
गांव में लोगों की छतों से निकाली गई बिजली की एचटी लाइन रविवार की रात एक गांव पर कहर बरपा गई। लाइन टूटकर गिरने से उतरे  करंट के लगने से एक की मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लुकटपुरा में रविवार की रात 11 हजार की एचटी लाइन अचानक टूट गई, जिससे पूरे गांव में करंट दौड़ गया।

इस दौरान काफी लोगों के पंखे, फ्रिज, टीवी आदि उपकरण भी फुंक गए। घरों में करंट उतरने से नरेंद्र कुमार लोधी के भतीजे सनोज उर्फ अमित कुमार पुत्र कप्तान सिंह निवासी अदमापुर थाना जहानगंज मोबाइल चार्जर लगाने के दौरान करंट से गंभीर रूप से झुलस गया। नरेंद्र कुमार ने अमित को आनन-फानन में मिलेट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सनोज की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी तरह से उमेश लोधी (17) पुत्र राजेंद्र पंखा बंद करने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गया। लक्ष्मी देवी (33) पत्नी बांकेलाल, अंकित (10) पुत्र ओमपाल भी झुलस गए। इन लोगों का नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की छतों से एचटी लाइन निकली होने के कारण कई लोग इस पर कटिया डालते हैं। कटिया डालने से कई बार भी स्कार्पिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ संतोष कुमार ने बताया ‌कि गावों में दस-दस केवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं। एलटी लाइन का रविवार रात को पोल के पास जंफर टूट गया था। गांव के लोगों ने जंफर जोड़ने का डंडे से प्रयास किया। इस दौरान पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन से जंफर टच हो गया। इससे घरोें में 11 हजार वोल्टेज का करंट दौड़ गया। तार टूटकर गिरने से हादसा हो गया। अवर अभियंता ने सर्वे कर यह रिपोर्ट उन्हें दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed