{"_id":"67461110e4fcaac94604c347","slug":"hostels-will-be-built-in-ba-schools-of-kayamganj-and-nawabganj-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-117992-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कायमगंज व नवाबगंज के बा विद्यालय में बनेंगे छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कायमगंज व नवाबगंज के बा विद्यालय में बनेंगे छात्रावास
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्लॉक कायमगंज और नवाबगंज स्थित कस्तूरबा गांधी (बा) आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। दोनों में करीब 3.78 करोड़ की लागत आएगी। कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निगम लिमिटेड निर्माण कार्य कराएगी। छात्रावास बनने के बाद बॉ विद्यालय की छात्राओं को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कराई जाएगी।
बा विद्यालय के उच्चीकरण को लेकर शासन ने प्रस्ताव मांगा था। जनपद से ब्लॉक कायमगंज और नवाबगंज के प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे। शासन ने प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए दोनों ब्लॉकों में छात्रावास बनाने की अनुमति प्रदान की थी। विभाग ने छात्रावास के लिए जगह उपलब्ध करा दी। छात्रावास बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निगम लिमिटेड को दी गई है।
शासन ने छात्रावास निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को एक किस्त आवंटित भी कर दी है। जल्द ही छात्रावासों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद छात्रावासों को बेसिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर किया जाएगा। इसके बाद इन बा विद्यालयों में इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बालिकाओं को छात्रावास में ही ठहराया जाएगा। छात्राओं को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जनपद में ब्लॉक कमालगंज, राजेपुर, शमसाबाद, नवाबगंज और कायमगंज में बा विद्यालय संचालित हैं। इनमें कमालगंज बा विद्यालय को उच्चीकृत कराया जा चुका है। अब कायमगंज और नवाबगंज को उच्चीकृत किया जाएगा। मौजूदा समय में बा विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक छात्राओं को मुफ्त शिक्षा दी जाती है।
बोले जिम्मेदार
बा विद्यालय कायमगंज और नवाबगंज के उच्चीकरण की स्वीकृति मिल चुकी है। कार्यदायी संस्था को छात्रावास निर्माण के लिए जगह भी उपलब्ध करा दी गई है। पहली किस्त भी संस्था को मिल गई है। जल्द ही छात्रावासों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उच्चीकृत होने के बाद दोनों बॉ विद्यालयों में छात्राओं को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करवाई जाएगी।
- गौतम प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी