{"_id":"622cdcadff77d14c21466a50","slug":"hospital-police-mahila-farrukhabad-news-knp685308533","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से परेशान महिला ने डाई पीकर किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से परेशान महिला ने डाई पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
कमालगंज। पुलिस प्रताड़ना से परेशान महिला ने डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। परिजनों ने पड़ोसी से हुए विवाद में पुलिस पर घर में घुसकर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी रामदीप उर्फ दीपू की पत्नी नेहा देवी (22) शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे घर पर थी। तभी नेहा ने बालों में लगाने वाली डाई पी ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पति व सास रामप्यारी आनन-फानन नेहा को लेकर सीएचसी पहुंचे।
सास ने बताया कि एक मार्च को पड़ोसी महावीर से विवाद हो गया था। इसको लेकर महावीर की पत्नी जानकी देवी ने बेटे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी। इसी मामले में तीन दिन पूर्व थाने के एक दरोगा व सिपाही ने घर आकर बहू नेहा के साथ गाली गलौज की थी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह भी दरोगा और सिपाही आए और अभद्रता की। इससे परेशान नेहा ने आत्महत्या करने के लिए डाई पी ली। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि नेहा पर जानकी ने अशोभनीय टिप्पणी की थी। जिसको लेकर जानकी व उसकी पुत्री से मारपीट हुई थी।
मामले में एनसीआर दर्ज की गई थी। नेहा ने इाई पीने का नाटक किया है। वह स्वस्थ है। पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप गलत है।