फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Homes filled with water, unloading boxes, beds and cylinders

घरों में भरा पानी, उतराई बक्से, बेड और सिलिंडर

Tue, 19 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Homes filled with water, unloading boxes, beds and cylinders
शहर के मोहल्ला विकास नगर में घर में भरे पानी में खड़ा युवक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मूसलाधार बारिश से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। विकासनगर, भोपतपट्टी के करीब 45 घरों में पानी घुस गया बक्सा, बेड, गैस सिलिंडर उतराने लगे। कारें व बाइकें भी पानी में डूब गईं। कई लोगों के बेसमेंट में पानी घुसने बड़ा नुकसान हुआ है। मंगलवार को बारिश न होने के बावजूद पानी भरे रहने से दिक्कतें कम नहीं हुईं।
विज्ञापन

बढ़पुर मंदिर के पास विकासनगर कालोेनी में किरन सिंह के घर में चार-चार फीट पानी भर गया। बाइकें पूरी तरह डूब गईं, जबकि कार का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा था। मोनी गौर का पूरा घर जलमग्न हो गया। रसोई में रखा सिलिंडर पानी में उतराने लगा। उन्होंने बमुश्किल सुबह बच्चों के लिए चाय बनाई। आलम सिंह के घर में भी पानी भरा हैै। शाम तक करीब 25 घरों से पानी नहीं निकल सका। इससे लोगों को खासी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

श्यामनगर स्थित भोपतपट्टी मोहल्ले के 20 घरों में पानी घुस गया। रवीश कुमार सक्सेना, भगवानशरण गुप्ता समेत पांच घरों में तो तीन-तीन फीट पानी भर गया। आसपास के लोगों ने मदद करके कमरों में रखे बक्से, बेड, अलमारी आदि सामान को निकालकर सुर क्षित स्थानों पर पहुंचाया। सातनपुर मोहल्ले में भी सभासद रीता के मकान के आसपास करीब 10 गलियों में देर शाम तक दो-दो फीट पानी भरा रहा। सभासद के पति संजीव ने बताया कि पानी की कोई निकासी न होने की वजह से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना, भूसा मंडी, ग्वालटोली, जाफरी, भखरामऊ, ग्रानगंज, भोलेपुर, दुर्गा कालोनी, सैनिक कालोनी, नेकपुर में कई घरों में पानी घुस गया। नवदिया नाले के किनारे बसे लोगों के घरों में कीचड़ भरने से परेशान रहेे।
शेख घाट की पुलिया और सड़क बही
कमालगंज। जोरदार बारिश होने से शेख घाट की पुलिया और दो स्थानों पर सड़क बह गई। बलीपुर के पंचायत घर की बाउंड्रीवाल गिर गई और गोपालपुर के कई घरों में बघार नाले का पानी भर गया।
पानी के तेज बहाव में एक जगह करीब 15 मीटर सड़क बह गई। दूसरी जगह भी सड़क बही है। पुलिया टूटने से आश्रम के पास से होते हुए भोजपुर जाने का रास्ता बंद हो गया है। नगला खेमरेंगाई में भी दो जगह सड़क ध्वस्त हुई है। टाडाबहरामपुर ग्राम पंचायत के गोपालपुर में बघार नाले का पानी घरों में भर गया।
बारिश में कच्चे मकान गिरे
कमालगंज/कायमगंज। दरौरा ग्राम पंचायत के गांव मीठापुर में बारिश से ईश्वरदयाल का कच्चा मकान गिर गया। मकान के मलबे में सामान दब गया। घटना के समय परिजन पास में स्थित छप्पर में थे। मकान जर्जर होने से ईश्वरदयाल पत्नी, दो बेटे, एक पुत्री, पुत्रवधू व उसके दो बच्चे के साथ मकान से अलग छप्पर डालकर रहे रहे थे। ईश्वरदयाल ने बताया कि कभी-कभी मकान में लेटते थे। पत्नी मालती देवी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। (संवाद)
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी जयवीर शाक्य का कच्चा आवास बारिश गिर गया। उस समय परिवार पास के मकान की छत पर सो रहा था।
पुलिस लाइन के 100 आवासों में भरा पानी
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन के एक सैकड़ा पुराने आवासों में बारिश का पानी कमरों में भर गया। छत से रिसकर पानी कमरों में आ गया। छत मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया गया। पुलिस कर्मी रात में भीगते हुए छतों पर पॉलिथीन तानकर सामान बचाने का प्रयास करते रहे। कई पुलिसकर्मियों का घरेलू सामान भीगकर खराब हो गया।
पुलिस लाइन में छह सौ आवास हैं। इसमें दो सौ से अधिक आवास पुराने हैं। इन आवासों की छतों की मरम्मत इसी वर्ष एक चर्चित ठेकेदार ने की थी। सोमवार रात हुई तेज बारिश ने मरम्मत की पोल खोल दी। 100 आवासों की छतों से रिसकर पानी कमरों में पहुंच गया। परिजन व पुलिस कर्मी बरसात में भीगते हुए छतों पर पॉलिथीन बिछाकर पानी रोकने का प्रयास करते रहे। तेज बारिश से लोगों के घरों में पानी भर गया। इससे पुलिस कर्मियों के घरेलू सामान पानी में भीगकर खराब हो गया। देर रात तक परिजन जागकर सामान को बचाने का प्रयास करते रहे। इसके बाद भी हजारों रुपये के सामान का नुकसान हो गया। छतों की मरम्मत कराई गई थी। इसके बाद भी पानी छातों से टपकने लगा।
जेसीबी से खोदा नाला, मिट्टी डलवाकर किया बंद
फर्रुखाबाद। सोमवार रात हुई बारिश से नाले का पानी घरों में भर गया। इससे गुस्साए लोगों ने जेसीबी मंगवाकर नाले को तोड़कर उसमें मिट्टी डाल कर उसे बंद कर दिया। अब बारिश होने से पानी सड़क पर भरेगा।
नेकपुर कलां से मसेनी जाने वाले मार्ग पर तीन साल पूर्व नाला बनाया गया था। मुख्य मार्ग और आसपास के मोहल्लों का पानी इसी नाले में जाता है। सोमवार रात हुई बारिश से नाला उफनाने से घरों में पानी भर गया। इससे नाराज लोगों ने मंगलवार सुबह जेसीबी मंगवाई और सड़क से चंद कदमों की दूरी पर नाले को तोड़ दिया। मिट्टी मंगवाकर नाला भरवाकर बंद करा दिया। इससे नाले का पानी मसेनी की ओर जाना बंद हो गया। अब बारिश होने पर फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर जलभराव होगा।
नगर पालिका के ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि यह सरकारी नाला है। इसे तुड़वाकर बंद नहीं कराया जा सकता है। नाला तोड़कर बंद किया गया है, इसकी जानकारी नहीं है। वह कर्मचारियों को भेज कर नाला खुलवाएंगे और उसकी मरम्मत कराएंगे।

दो पंपिंगसेट लगाकर रामलीला मैदान से निकाला पानी
राजेपुर। भीषण बरसात से रामलीला मैदान में एक फीट से अधिक पानी भर गया। इससे पिछले दो दिनों से रामलीला का मंचन नहीं हो सका। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने मंगलवार को सुबह पानी निकलवाने के लिए दो पंपिंगसेट लगवाए। उन्होंने बताया कि राम की लीला है और उन्हीं की इच्छा से मंचन भी होगा। मैदान से पानी निकल जाने के बाद लीला का मंचन होगा।

शहर के मोहल्ला विकास नगर में रसोई घर में भरे बारिश के पानी में खड़े होकर भोजन बनाती मोनी।(संवाद) वि

शहर के मोहल्ला विकास नगर में रसोई घर में भरे बारिश के पानी में खड़े होकर भोजन बनाती मोनी।(संवाद) वि- फोटो : FARRUKHABAD

शहर के मोहल्ला भोपत पट्टी में घर में भरे बारिश के पानी से सामान निकालते परिजन। संवाद

शहर के मोहल्ला भोपत पट्टी में घर में भरे बारिश के पानी से सामान निकालते परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

गांव भोजपुर जाने वाले मार्ग की टूटी सड़क। संवाद

गांव भोजपुर जाने वाले मार्ग की टूटी सड़क। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

गांव मीठापुर में बारिश में गिरा मकान। संवाद

गांव मीठापुर में बारिश में गिरा मकान। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed