फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Homeopathic Hospital was in lock

होम्योपैथिक अस्पताल में पड़ गया ताला

Fri, 15 Apr 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 15 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Homeopathic Hospital was in lock
होम्योपैथिक अस्पताल में रखा बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
लोहिया गांव किराचन में किराए के मकान में संचालित होम्योपैथिक अस्पताल बंद हो गया है। इसका सिर्फ बोर्ड लगा है। गांव के लोगों ने डॉक्टर व कर्मचारियों को कई महीनाें से नहीं देखा है। अस्पताल बंद होने से कई गांवों के बीमार लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।  
विज्ञापन

लोहिया गांव किराचन निवासी पूर्व प्रधान बाबू सिंह यादव के आवास में किराए पर एक कमरे में होम्योपैथिक अस्पताल संचालित है। इसका बोर्ड आवास के बाहर लगा है। ग्रामीण शैलेंद्र सिंह यादव, रामकिशोर, राजेश कुमार, संतोष सिंह, अशोक कुमार, उमेशचंद्र और सुरेंद्र सिंह का कहना है कि  डाक्टर और कर्मचारियोें के न आने के कारण अस्पताल कई महीनों से बंद पड़ा है। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। अस्पताल बंद होने से छोटी-मोटी बीमारियों की दवा नहीं मिल पाती।
विज्ञापन



होम्योपैथिक अस्पताल को संचालित कराने के लिए विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण अस्पताल बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा यादव, प्रधान

होम्योपैथिक अस्पताल बंद होने की जानकारी नहीं है। इसको दिखवाया जाएगा। अगर डाक्टरों के न आने के कारण अस्पताल बंद है तो डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
हवलदार सिंह, एसडीएम अमृतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed