फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Holika Dahan will be held at 2,228 places, spreading the colors of happiness.

Farrukhabad News: 2,228 स्थानों पर होगा होलिका दहन, बिखरेंगे खुशियों के रंग

Mon, 02 Mar 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 02 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at 2,228 places, spreading the colors of happiness.
फोटो-27 फतेहगढ़ के एमआई तिराहे पर रखी होली। संवाद
फर्रुखाबाद। जनपद में 2228 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसके साथ ही खुशियों के रंग बिखरेंगे। चिह्नित किए गए संवेदनशील स्थलों पर पुलिस का पहरा रहेगा। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग तेज करने के साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी तैयारी है।
विज्ञापन

रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कई बार तो युवक नशे में हुड़दंग भी करते दिखाई देते हैं। जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई जाए, इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए पुलिस कर्मियों की त्योहार पर छुट्टी निरस्त कर दी गई। जनपद के सभी 14 थाना क्षेत्रों में 2228 स्थानों पर होलिका दहन होगा। विशेष समुदाय वाले इलाकों में होलिका दहन संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। यहां शांति कमेटी के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर सौहार्दपूर्ण मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की। इसके साथ ही चिह्नित स्थलों पर पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी चिह्नित स्थलों की निगरानी की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संवेदनशील होलिकादहन स्थलों पर पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। सोशल मीडिया पर भेजे जाने वाले मैसेज, फोटो, वीडियो पर विशेष नजर रखी जा रही है। कोई भी व्यक्ति यदि अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विशेष आबादी वाले क्षेत्र में शांति समिति के साथ बैठक की जा चुकी है। संभ्रांत लोगों से अपील की गई छोटे विवादों की भी सूचना दें, उसे गंभीरता से लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे शांति व कानून व्यवस्था में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन

कोचिंग से निकलते ही एक-दूसरे को रंग लगा दीं शुभकामनाएं
फर्रुखाबाद। होली से पहले ही खुशियों के रंग बिखरने लगे हैं। बाजार से लेकर गांव की गलियों तक होली का उल्लास है। भोलेपुर में कोचिंग सेंटर से छात्र निकले तो एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर होली की शुभकामनाएं दीं। सड़क पर छात्रों को होली खेलते देख कुछ लोगों ने उन्हें सावधानी से होली खेलने की सलाह दी।

फोटो-27 फतेहगढ़ के एमआई तिराहे पर रखी होली। संवाद

फोटो-27 फतेहगढ़ के एमआई तिराहे पर रखी होली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed