{"_id":"6237656c5da7d862a037cf83","slug":"holi-farrukhabad-news-knp6865414136","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर बिका 35 लाख का रंग व गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर बिका 35 लाख का रंग व गुलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। होली लोगों ने दिल खोलकर मनाई। रंग-गुलाल के साथ मिठाई का कारोबार अच्छा हुआ। कपड़े के साथ खाने-पीने के सामान की खूब बिक्री हुई। बाजार में थोक कारोबारियों के अनुसार इस बार होली पर करीब 30 से 35 लाख रुपये का रंग और गुलाल उड़ा है।
विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही रंग-गुलाल की होली खेली जाने लगी थी। होली आने से पहले ही कारोबारियों के पास रंग-गुलाल की कमी हो गई। इसके बाद आर्डर देकर मंगाना पड़ा। इसमें सबसे ज्यादा मांग भगवा रंग की रही। खाने-पीने के सामान के साथ कपड़े, जूता चप्पल, मिठाई, खोवा आदि की खूब बिक्री हुई। होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहीं, लेकिन इससे पहले शराब की दुकानों पर भी लाइन लगी रही। शराब की बिक्री भी अच्छी बताई जा रही है। इसके साथ मेवा की खूब बिक्री हुई।
रंग के थोक व्यापारी अर्पित जैन, अशोक रस्तोगी ने बताया कि अब तक बाजार में करीब 30 से 35 लाख रुपये के रंग और गुलाल की बिक्री हो चुकी है। सभी का स्टॉक निल हो चुका है। इसके अलावा किराने का कारोबार भी 35 से 40 लाख रुपये तक का होने का अनुमान है। होली के बाद अब बाजार में सन्नाटा है। रविवार को अधिकांश दुकानें बंद रहीं। खासतौर पर कपड़ा, किराना, जूता चप्पल की दुकानें नहीं खुलीं।