फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hokhon khaki or white in the game !

खोखों के खेल में खाकी या सफेदपोश!

Sun, 06 Dec 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sun, 06 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
hokhon khaki or white in the game !

विज्ञापन

कमालगंज। खंता नाला में मिलने वाले प्रतिबंधित कारतूस खोखों के खेल के सबसे बड़े खिलाड़ी को जानने के लिए हर कोई बेचैन है। नाले में इतने खोखे कैसे पहुंचे यह भी पता नहीं चला है। इस खेल में खाकी या सफेदपोश की जुगुलबंदी के कयास हैं।  इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि पंचायत चुनाव में पुलिस की ड्यूटी लगे होने से खोखों के इस मामले में पुलिस गहनता से जांच नहीं कर पा रही है। खोखों के मिलने के मामले में पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं। इसको लेकर क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


खंता नाला में 30 नवंबर से लेकर 4 दिसंबर तक करीब 11 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित कारतूस के खोखे बरामद किए जा चुके हैं। इन खोखों की सुरागरशी के बारे में पुलिस लगातार हाथपैर मार रही है।  पुलिस को यह सुराग अभी तक नहीं लग पाया कि आखिरकार इतनी भारी मात्रा में खोखे नाले में पहुंचे कैसे। पुलिस खोखों के मामले में फरार चल रहे

आरमरर असगर अली तक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस फरार आरमरर के टच में है पर उसे पकड़ने से कतरा रही है। माना जा रहा कि  फरार आरमरर कुछ सफेदपोश नेताओं की शरण में है। आरमरर के सफेदपोश नेताओं की शरण में जाने से लगता है कि कहीं इन खोखों के खेल में इन नेताओं का भी तो हाथ नहीं है। इसी वजह से पुलिस फरार आरमरर पर हाथ डालने से कतरा रही है।

इस मामले में पुलिस के लचर रवैये से यह भी कयास लग रहे हैं कि खोखों के इस खेल में खाकी का तो हाथ नहीं है। हालांकि पुलिस ने बीते दिनों फरार आरमरर की बाइक को कब्जे में लिया था। इसके बाद पुलिस शांत बैठ गई है। खोखों के खुलासे के लिए एसटीएफ भी जिले में डेरा डाले है।

सूत्रों की मानें तो कमालगंज क्षेत्र में कई ऐसे लोग हैं, जो गैरकानूनी धंधों में लिप्त हैं, जिन पर सफेदपोश नेताओं का हाथ है। इन नेताओं के ऊंचे रसूख और धमक के चलते खाकी भी बौनी साबित होती है। खाकी और सफेदपोश नेताओं की जुगुलबंदी के चलते क्षेत्र में कारतूस बिक्री का खेल भी चल रहा है। पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है और नाला खोखों पर खोखे उगल रहा है।


खाकी गणित में फेल, एक हजार कारतूस जोड़ में बढ़े
खंता नाला में निकलने वाले प्रतिबंधित कारतूस के खोखों को जोड़ने की गणित में खाकी फेल हो गई। पुलिस की गणित से एक हजार खोखों की तादाद बढ़ गई। पुलिस रिकार्ड में जब खोखों को चढ़ाने की बारी आई तो इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने अपने रिकार्ड में कारतूसों की संख्या सही लिखाई।

शुक्रवार को संयोगिता मार्ग पर पड़ने वाले खंता नाला में सुबह 2500 और दोपहर को 3396 खोखे पुलिस को मिले थे। पुलिस इन खोखों को कब्जे में कर थाने ले आई थी। लिखा-पढ़ी के दौरान एक पुलिसकर्मी जब 2500 और 3396 कारतूसों को जोड़ रहा था तो उसी दौरान उसने जोड़ने में गलती कर दी। इससे 5896 खोखों के बजाए 6896 खोखे हो गए। शुक्रवार देर रात जब खोखों को दोबारा जोड़ा गया तो सही जोड़ 5896 सामने आया।

तब यह बात पकड़ में आई कि खोखों के जोड़ के दौरान पुलिसकर्मी ने हासिल गलत लगा दिया। इससे खोखों का जोड़ 6896 पहुंच गया। इसके बाद पुलिस रिकार्ड में 5896 खोखे दर्ज किए गए। उप निरीक्षक वाईपी सिंह ने बताया कि खोखों के जोड़ने के दौरान हासिल गलत जोड़ दिया गया था। इससे  खोखों की संख्या 6896 पहुंच गई थी। दोबारा जब खोखों को जोड़ा गया तो 5896 खोखे निकले। उन्होंने बताया कि अब तक 10,576 खोखे बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed