{"_id":"1bb4efc98f0d02cdc8bcd7eb7c77189d","slug":"hockey-tournament-match-ended-in-a-draw-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकी प्रतियोगिता में बराबरी पर छूटा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकी प्रतियोगिता में बराबरी पर छूटा मुकाबला
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय माध्यमिक हाकी प्रतियोगिता बुधवार को स्पोर्टस स्टेडियम
विज्ञापन
फतेहगढ़ में आयेाजित की गई। प्रतियोगिता में सिर्फ दो टीमों ने प्रतिभाग
किया। बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में खेली गई प्रतियोगिता में
एक मात्र मैच एमआईसी और जीआईसी की टीमों के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का
उद्घाटन गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल सिंह
ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। एक दूसरे पर गोल दागने के लिए खिलाडिय़ों ने जमकर पसीना बहाया। मैच के निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें एक दूसरे पर दो- दो गोल कर सकीं। स्कोर बराबर होने के कारण दोनों टीमों के खिलाड़ियों में से मंडल स्तर की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। मैच में रेफरी की भूमिका शानू सिद्दकी ने निभाई। इस
दौरान जिला क्रीडा प्रभारी राकेश मिश्रा, विनोद यादव, राजेश कुमार झा, निशीत सक्सेना आदि मौजूद रहे। जिला क्रीडा प्रभारी ने बताया कि दोनों ही टीमों से स्तरीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मंडलीय टीम के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर की प्रतियोगिता 15 सितंबर को इटावा में होगी।