{"_id":"6ae8dc51acf20388200d8969","slug":"hoardings-are-put-up-wherever-one-pleases-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112356-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: न स्थान तय न आकार, जहां मन आया वहीं लगा दी होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: न स्थान तय न आकार, जहां मन आया वहीं लगा दी होर्डिंग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद में होर्डिंग के लिए न तो स्थान तय हैं और न ही आकार। मनमाने ढंग से लगे होर्डिंग शहर की खूबसूरती को बट्टा लगा रहे हैं। पालिका के पास चिह्नित स्थानों की सूची तक नहीं है। कार्यदायी संस्था अपने हिसाब से नियमों को ताक पर रखकर काम कर रही है। इससे हादसों का खतरा बना हुआ है।
शहर को खूबसूरत व सुरक्षित बनाने के लिए शासन स्तर से होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाने के नियम निर्धारित हैं। स्थानीय निकाय इन नियमों को ताक पर रखे हैं। पालिका के पास शहर में होर्डिंग लगाने के स्थानों की सही संख्या तक नहीं है। ऐसे में अस्पताल संचालक, दुकानदार, कार्यक्रमों के आयोजक अपने हिसाब से बड़े-बड़े होर्डिंग लोहे के एंगल की जगह बांस की बल्लियों पर लटका देते हैं। दो साल से पालिका ने एक संस्था को ठेका दे दिया है। शासन से निर्धारित रेटलिस्ट के बजाय मनमाने तरीके से किराया वसूला जा रहा है। वाहन चालकों की सीधी नजरों के सामने बड़े होर्डिंग लगे होने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रतीक्षालयों के ऊपर व सामने लगाने से भी नहीं चूके
शहर के मुख्य चौराहों, तिराहों में शामिल चौक, लालगेट, आवास विकास तिराहा, फतेहगढ़ चौराहा, कादरीगेट चौराहा, देवरामपुर तिराहा, जिला जेल, सेंट्रल जेल चौराहों पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है। दो-तीन स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालयों के ऊपर और सामने भी होर्डिंग लगे हैं। आवास विकास तिराहे की हालत सबसे खराब है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
होर्डिंग, बैनर, पोस्टर या यूनिपोल लगाने के नियम व मानक
-नगर पालिका कार्यदायी संस्था को नियमानुसार अपनी साइटों की जानकारी लिखित में उपलब्ध कराएगी।
-सार्वजनिक या निजी स्थानों पर होर्डिंग लगाने से पहले पालिका से लिखित में अनुमति लेनी होगी।
-निजी भवनों पर होर्डिंग लगाने वाले मकान मालिकों और विज्ञापन एजेंसियों को होर्डिंग का आकार, स्थान और अन्य जरूरी दस्तावेज निकाय में जमा करने होंगे।
-होर्डिंग की संरचना मजबूत हो, ताकि आंधी-तूफान या बारिश में वह गिरे नहीं।
-होर्डिंग ऐसे स्थान पर कतई नहीं लगेंगे, जहां से यातायात संकेतक छिपें, वाहन चालकों का ध्यान भटके अथवा शहर की खूबसूरती खराब हो।
-निकाय होर्डिंग के आकार और स्थान के आधार पर फीस, विज्ञापन का निर्धारित कर या किराया जमा करना अनिवार्य होता है।
-- -- -- -- -- -- -- --
कार्यदायी संस्था व निकाय की मनमानी
जिस संस्था के पास जिम्मेदारी है, उसका काम देखने वाले अरुण दुबे बताते हैं कि टेंडर के समय उन्हें कोई सूची नहीं दी गई न कोई तय स्थान बताए गए। ईओ ने होर्डिंग लगने वाले स्थानों की सूची उनसे मांगी है तो वह तैयार कर रहे हैं। नगर पालिका में होर्डिंग के पटल का काम देखने वाले लिपिक मृदुल का कहना है कि होर्डिंग लगाने वाले स्थानों की सूची नहीं है। उनसे टेंडर के कागज तैयार कराने को कहा गया था तो उन्होंने कागज बनवा दिए थे। वहीं, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि होर्डिंग लगाने के कुल 57 स्थान चिह्नित हैं। कम ज्यादा भी हो सकते हैं। सूची मांगने पर वह चुप्पी साध गए। व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर सूची मांगने पर भी वह जवाब नहीं दे सके।