फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   HM Cricket club team reached semi final

सेमी फाइनल में पहुंची एचएम क्रिकेट क्लब टीम

Thu, 28 Jan 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
HM Cricket club team reached semi final
फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में मैन ऑफ द मैच की मोनिश को ट्राफी देते जिला क्रीड़? - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डॉ. दिनेश सिंह मेमोरियल टी-20 कप प्रतियोगिता में गुरुवार को प्रथम क्वार्टर फाइनल मैच में एचएम क्रिकेट क्लब ने दरगाह क्लब सिकंदरपुर की टीम को छह विकेट से हराकर विजय हासिल की। मैच जीत एचएम क्रिकेट क्लब टीम सेमी फाइनल में पहुंच गई है।
फतेहगढ़ स्टेडियम में प्रथम क्वार्टर फाइनल में एचएम क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीत कर दरगाह क्लब सिकंदरपुर टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। दरगाह क्लब टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 129 रन का स्कोर बनाया। खिलाड़ी राहुल ने पांच चौकों के साथ 41 रन, इमरान ने एक चौका एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। इसके बाद एचएम क्रिकेट क्लब टीम के खिलाड़ी बल्लेबाजी करने उतरे। खिलाड़ियों ने 16 ओवर और चार गेंद में चार विकेट खोकर 132 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। खिलाड़ी मोनिश ने पांच चौका, एक छक्का मारने के साथ 34 रन, तौकीर ने तीन छक्के मारते हुए 26 रन, सलाम ने चार चौके एक छक्का की मदद से 29 रन का योगदान किया।
विज्ञापन

एचएम क्रिकेट क्लब टीम सेमी फाइनल पहुंच गई। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर पटेल ने एचएम क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी मोनिश को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देकर सम्मानित किया। मैच में अंपायर की भूमिका रफीकुल अंसारी व प्रबल पाठक ने निभाई। आयोजक सोनू ठाकुर, अभय प्रताप सिंह, मोहम्मद अरबाज, रिंकू यादव, उत्तम यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed