फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hit on the head

सिर पर नुकीली वजनदार वस्तु से प्रहार कर किसान की हत्या

Tue, 27 Sep 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
hit on the head
फर्रुखाबाद। सिर पर प्रहार कर किसान की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव नलकूप के बाहर चारपाई के नीचे खून से लथपथ पड़ा मिला।
विज्ञापन

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ निवासी रामकुमार कटियार (50) रोज की तरह सोमवार शाम भी खाना खाकर गांव से 200 मीटर दूर अपने नलकूप पर सोने गए थे। मंगलवार सुबह गांव का मूकबघिर युवक खेत में शौच करने गया।
वहां नलकूप के बाहर चारपाई के नीचे रामकुमार को खून से लथपथ पड़ा देखा। युवक ने रामकुमार के परिवार के भाई मनोज कटियार को इशारे से बुलाया।
मनोज मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। भाई अनिल, विजय व सुनील सहित परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
नलकूप के दरवाजे पर ताला-चाबी लटक रहा था। नलकूप की दीवार पर खून के छीटें पड़े थे। सूचना पर एएसपी अजय प्रताप, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह व कोतवाल सचिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रामकुमार की जेब की तलाशी ली।
विज्ञापन

उसकी जेब में 1200 रुपये मिले। फोरेंसिक टीम ने खून व घटना स्थल पर पैर व हाथ के नमूने एकत्र किए।
अनिल ने बताया कि भाई रामकुमार की किसी से रंजिश नहीं थी।
वह अविवाहित थे और नलकूप पर ही रहते थे। सोमवार रात को गांव में जागरण हो रहा था। इसके चलते नलकूप पर भाई अकेले थे।
वैसे अक्सर दो-तीन लोग देर रात तक उनके साथ बने रहते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक रामकुमार के सिर पर वजनदार नुकीली वस्तु के प्रहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसके सिर की हड्डी टूट गई। घुटनों व पंजों पर पांच चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि वारदात में दो से तीन लोग शामिल हो सकते हैं। सर्विलांस टीम भी जांच में लगी हुई है।

रामकुमार कटियार ने कई लोगों को ब्याज पर रुपये दे रखे थे। इसका हिसाब-किताब उनके पास ही रहता था। गांव के कई युवक जुए में रुपये हारने के बाद उनसे ही रुपये लिया करते थे।
ऐसे में पुुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। उधारी के रुपये को लेकर उनका किसी से विवाद तो नहीं चल रहा था।
‘रामकुमार के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। हत्या के खुलासे के लिए टीमें लगा दी गईं हैं। कई बिंदुओं पर जांच हो रही है।’
अजय प्रताप, एएसपी फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed