{"_id":"6a25c1b7cc3b0e198709eefb","slug":"history-sheeter-assaults-and-pelts-stones-over-a-land-dispute-farrukhabad-news-c-222-1-frk1011-143338-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जमीनी विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने मारपीट कर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जमीनी विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने मारपीट कर किया पथराव
विज्ञापन
नवाबगंज। रविवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में महिलाओं और बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
गांव उम्मरपुर में पेशकार दिवाकर के परिवार और एक हिस्ट्रीशीटर के परिजनों के बीच रंजिश चल रही थी। रविवार सुबह करीब छह बजे पेशकार दिवाकर के पुत्र सुनील कुमार अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर करीब 24 लोगों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने दरवाजे पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने परिवार पर हमला बोल दिया। मारपीट और पथराव में गिरिजा देवी, अनिल कुमार, सुनील कुमार, रतिराम, अंकित कुमार, विमला देवी, शिवानी और राधा घायल हो गए। अंकित कुमार और शिवानी को गंभीर चोटें आने के कारण लोहिया अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों पर अवैध असलहे रखने का भी आरोप लगाया है।
पूरी घटना पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सभी घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।