फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Highway from Bewar to Ramganga will be pit free

बेवर से रामगंगा तक हाईवे होगा गड्ढा मुक्त

Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Highway from Bewar to Ramganga will be pit free
फर्रुखाबाद। बेवर से रामगंगा तक 54 किलोमीटर इटावा-बरेली हाईवे गड्ढा मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 74 लाख रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है। हालांकि यह स्टेट हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग में एक वर्ष पूर्व शामिल हो चुका है, लेकिन बेवर से लेकर फर्रुखाबाद तक सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे होने से लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

इटावा-बरेली हाईवे पर रामगंगा से लेकर बेवर तक 54 किलोमीटर की दूरी है। सेंट्रल जेल चौराहे से लेकर जनपद मैनपुरी के कस्बा बेवर तक सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। यहां पर गड्ढे के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गड्ढा मुक्त अभियान चलाने के आदेश दिए थे। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग में चला गया था। इसके चलते लोक निर्माण विभाग ने इससे पल्ला झाड़ लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इटावा स्थित कार्यालय से हरी झंडी मिलने पर जिले के ठेकेदार ने रामगंगा से लेकर पांचाल घाट पुल तक गड्ढे भरवा दिए गए थे। लेकिन कार्य की वित्तीय स्वीकृति न मिलने पर ठेकेदार का भुगतान नहीं हुआ। ठेकेदार ने काम बंद करवा दिया। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर का पैतृक गांव के लिए भी इसी मार्ग से होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सांसद मुकेश राजूपत व भोजपुर विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सड़क का निर्माण कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्ग पर गड्ढे भरने के लिए 74 लाख 14 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृति कर दी है। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि सांसद व उनके प्रयास से 74 लाख की स्वीकृत हो गई है। शीघ्र 54 किलोमीटर का मार्ग गड्डा मुक्त होगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजेंद्र चौधरी ने बताया कि उनके द्वारा भी हाईवे के गड्ढे भरवाने के लिए पत्राचार किया गया था। जो धन मंजूर हुआ हुआ वह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इटावा कार्यालय में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed