{"_id":"61cca1947cbd31298303b7c6","slug":"highlabel-team-recorded-the-statement-checked-the-bogie-farrukhabad-news-knp672450530","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईलेबल टीम ने दर्ज किए बयान, बोगी को जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईलेबल टीम ने दर्ज किए बयान, बोगी को जांचा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आग लगने की जांच करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। रविवार की रात कासगंज से फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन की बोगी में आग लगने की घटना की उच्चस्तरीय टीम ने जांच की। दो यात्रियों ने फर्रुखाबाद पहुंचकर और एक यात्री ने व्हाट्सएप से बयान दर्ज कराए। विभाग के चिह्नित 22 में से 10 अफसरों और कर्मियों ने भी बयान दिए। शेष अधिकारी गुरुवार को बयान दर्ज कराने इज्जतनगर जाएंगे। अधिकारियों ने देर शाम जली बोगी देखी और दुर्घटनास्थल पर ग्रामीणों से बातचीत की।
हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास 26 दिसंबर की रात कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन की बोगी में आग लग गई थी। इसकी जांच के लिए कमेटी के संयोजक मुख्य चल स्टाक इंजीनियर/माल एसके भारती, मुख्य सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी, मुख्य विद्युत सामान्य इंजीनियर वीके यादव एवं उप मुख्य संरक्षा अधिकारी/यांत्रिक अभ्युदय फतेहगढ़ रेलवे के निरीक्षण भवन पहुंचे। शाम चार बजे तक अधिकारियों ने बयान दर्ज किए। दो यात्रियों ने बयान में बताया कि जलने की महक काफी देर से आ रही थी, मगर गाड़ी रुकती थी तो महक नहीं आती। जब आग ने विकराल रूप लिया, तब जानकारी हुई और चेनपुलिंग करके ट्रेन को रुकवा दिया गया। एक यात्री का व्हाट्सएप से बयान दर्ज किया गया।
घटना के दिन सुरक्षा, संरक्षा, बिजली आदि विभागों के 22 अफसरों, कर्मियों को चिह्नित किया गया है। पहले दिन विभाग के 10 लोगों ने बयान दर्ज कराए। शेष 12 कर्मियों को 30 दिसंबर को इज्जतनगर में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। शाम करीब साढ़े चार बजे अधिकारियों का दल रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी जली बोगी की जांच करने पहुंचे। इसके बाद सभी अधिकारी हथियापुर स्थित दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। वहां ग्रामीणों से बातचीत कर इज्जतनगर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।