फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   High-tension line fire, power outage

हाईटेंशन लाइन में लगी आग, बिजली गुल

Sun, 04 Jul 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
High-tension line fire, power outage
हाईटेंशन लाइन में लगी आग, बिजली गुल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर की घनी आबादी से निकल रही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से केबलों में आग लग गई। इससे रस्तोगी मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। जर्जर लाइनों की मरम्मत का प्रयास करने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। कहा कि आए दिन आग लगती है। नए तार डाले जाएं। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने जेई से बात करके लोगों को समझा दिया।
पल्ला पर एक समोसे वाले की दुकान के पास से एलटी लाइन निकली है। शाम करीब पांच बजे उसमें लगे केबलों में आग लग गई। इससे ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। विद्युत उपकेंद्र को सूचना देकर बिजली बंद करवा दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद पहुंचे लाइनमैनों ने तार काटकर आग बुझा दी। लाइनमैनों ने जब वही तार दोबारा सही करने का प्रयास किया, तो आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि यह जर्जर तार अब सही नहीं होंगे। इनके स्थान पर नए तार लगाए जाएं। कुछ महीने पहले भी आग से बड़ा हादसा होने से बच गया था। पास में ही मकान हैं। किसी भी दिन बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के हंगामे की सूचना मिलते ही पल्ला चौकी प्रभारी राजेश चौबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के जेई संजीव मौर्य से फोन पर वार्ता की। चौकी प्रभारी ने लोगों को बताया कि जेई ने शीघ्र ही नए तार डालने का आश्वासन दिया है।

इसके बाद ही लोग शांत हुए। एसडीओ शरद प्रताप ने बताया कि केबल जलने से रस्तोगी मोहल्ले की बिजली बंद है। केबल बदलवा कर बिजली चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed