फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Helper questioned about missing truck driver

लापता ट्रक चालक मामले में हेल्पर से हो रही पूछताछ

Fri, 06 Mar 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Helper questioned about missing truck driver
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। दिल्ली से कानपुर परचून का सामान ले जाते समय लापता हुए चालक के मामले में पुलिस ट्रक के हेल्पर से पूछताछ कर रही है। रास्ते में हिसाब को लेकर चालक व हेल्पर के बीच विवाद हो गया था। हेल्पर हिसाब कराने के बाद एटा में उतर गया था। हेल्पर संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन

पुलिस उसकी काल डिटेल निकलवा रही है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर आसपास थानों में पर्चे बांट रही रही है। परेशान परिजन मुकदमा दर्ज कराने को कभी यहां तो कभी कन्नौज के चक्कर काट रहे हैं। ट्रक के केबिन में खून मिलने से परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली की मेहता ट्रांसपोर्ट कंपनी के कानपुर की विश्व बैंक बर्रा कालोनी निवासी ट्रक चालक रामऔतार यादव 1 मार्च की रात 3 बजे हेल्पर के साथ परचून का सामान लेकर चले थे। अगले दिन तक जब ट्रक कानपुर नहीं पहुंचा तो कंपनी के मैनेजर भूपेंद्र सिंह ने जीपीएस से लोकेशन देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी लोकेशन कन्नौज के गुरसहायगंज से कायमगंज के आसपास के इलाकों में मिली। इस पर वे कंपनी के एटा के अलीगंज निवासी अन्य चालक के साथ कायमगंज पहुंचे तो बेरी तिराहे के पास माल लदा ट्रक तो मिल गया, मगर चालक लापता था। ट्रक के केबिन खून और कपड़े, जूते चप्पल भी पड़े थे।
मैनेजर भूपेंद्र सिंह की सूचना पर कायमगंज में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। ट्रक चालक के पुत्र अजय यादव ने बताया कि जनपद उन्नाव निवासी हेल्पर से बात की गई तो उसने बताया कि हिसाब को लेकर चालक से कहासुनी हो गई थी। वह अपना हिसाब लेकर एटा में उतर गया था। हेल्पर का कहना है वहीं से चालक ने दो सवारियां ट्रक पर बैठाईं थीं।
इसके बाद क्या हुआ वह नहीं जानता। संदेह के आधार पर पुलिस ने हेल्पर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है मगर उससे कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला है। पुलिस हेल्पर की कॉल डिटेल निकलवा रही है। ट्रक मंडी समिति में खड़ा है। परिजन कभी कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज तो कभी कायमगंज में भटक रहे हैं।

चालक के पुत्र अजय व अन्य परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी तक उनका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। कायमगंज पुलिस घटनास्थल कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज का बता रही है। इंस्पेक्टर विनय राय ने बताया गुमशुदगी दर्ज की है, घटनास्थल तो गुरसहायगंज का है। फिर भी मामले की गहनता जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed