फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Helper and e-rickshaw driver injured in truck collision, highway jammed

Farrukhabad News: ट्रकों की भिड़ंत में हेल्पर व ई-रिक्शा चालक घायल, हाईवे पर जाम

Mon, 24 Nov 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Helper and e-rickshaw driver injured in truck collision, highway jammed
फर्रुखाबाद। शहर के नेकपुर चौरासी पुल पर रविवार रात दो ट्रकों की भिड़ंत में हेल्पर व चपेट में आया ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। घटना के बाद दोनों ट्रक चालक भाग गए। इससे हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेकपुर चौरासी ओवरब्रिज पर रात करीब 8.50 बजे ई-रिक्शा चालक शहर की गिहार बस्ती लकूला निवासी कश्मीर पांचालघाट से लेकर आया सवारी उतार रहा था। वह सवारी से किराये के पैसे ले रहा था। इसी दौरान पांचालघाट व मोहम्मदाबाद की ओर से आ रहे ट्रक साइड देते समय आपस में भिड़ गए। इससे पांचालघाट की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में ई-रिक्शा भी आ गया।
विज्ञापन

यह देख ई-रिक्शा चालक फुटपाथ पर कूद गया। इससे वह घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे साथी व परिजन घायल कश्मीर को लोहिया अस्पताल ले गए। इधर दोनों ट्रकों के चालक भाग गए। घटना में एक ट्रक का हेल्पर भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में होने की वजह से वह कुछ बता नहीं पा रहा था। पुल के बीच में दोनों ट्रक खड़े होने से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन पास कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed