फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Helper accused of misdeed by kidnapping Kinnar arrested

किन्नर का अपहरण कर कुकर्म का आरोपी हेल्पर गिरफ्तार

Sun, 17 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Helper accused of misdeed by kidnapping Kinnar arrested
फर्रुखाबाद। किन्नर से कुकर्म और उसके जेवर, मोबाइल लूटकर इटावा में यमुना नदी में फेंकने के आरोप में पुलिस ने डीसीएम के हेल्पर को पकड़ा है। चालक की तलाश की जा रही है। दोनों मध्य प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस ने किन्नर की इटवा व मध्य प्रदेेश में तलाश कराई लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के एक मोहल्ला निवासी तीस वर्षीय युवक खाने कमाने के लिए किन्नर बन गया था। वह 15 सितंबर घर से गया लेकिन लौटा नहीं। मां ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की फिर मुकदमा अपहरण में तरमीम कर किन्नर का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया।
विज्ञापन

विवेचक सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा को मोबाइल की लोकेशन मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मिली। चौकी इंचार्ज ने कोतवाल जय प्रकाश पाल जाकर अन्नू यादव को पकड़कर उसके पास से किन्नर का मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नू ने पुलिस को बताया कि भिंड जिले के फूफ थाना क्षेत्र के गांव जनौरा के मजरा कमई निवासी बूजश उर्फ बंटी ने मोबाइल दिया है। बंटी डीसीएम हेल्पर है। पुलिस ने बंटी को पकड़कर पूछताछ की। उसने बताया कि भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र के गांव पांडरी निवासी आशाराम डीसीएम चलाता है। उसके साथ शाहजहांपुर माल उतारने गया था।
लौटते समय 15 सितंबर को आशाराम ने मोबाइल पर फोन करके किन्नर को बुुलाया था। पांचाल घाट पर उसे डीसीएम में बैठा लिया। पुलिस के अनुसार डीसीएम में ही आशाराम और बंटी ने किन्नर के साथ कुकर्म किया। किन्नर के जेवर देखकर दोनों की नीयत खराब हो गई। रास्ते में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे चाय पिलाई। बेहोश होने पर उसके जेवर उतार लिए। इसके बाद इटावा और भिंड के बीच बजे पुल से यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने थाना फूफ, इकदिल, उदी, बढ़पुरा, कोतवाली देहात में जानकारी की लेकिन किन्नर का कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाल ने बताया कि किन्नर के अपहरण व लूट के आरोप में हेल्पर को पकड़ा गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

किन्नर पहने था कीमती जेवर
मां ने बताया कि किन्नर बेटा सोने की झुमकी, अंगूठी, चूड़ी के अलावा आधा किलो चांदी को पायलें पहने था। उसको कई बार ज्यादा जेवर न पहनने के लिए कहा लेकिन नहीं माना। 15 को उसे रोका था लेकिन वह पास में जाने की बात कहकर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed