फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Held over to SP Anil

अनिल ने थामा सपा का दामन

Sun, 14 Jun 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 14 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Held over to SP Anil
कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद ही अनिल मिश्र ने सपा का दामन पक
विज्ञापन
ड़ लिया। अमर उजाला ने रविवार के अंक में उनके किसी दूसरी पार्टी में जाने की संभावना जता दी थी। वही हुआ भी। वह  रविवार को समर्थकाें के साथ सपा में शामिल हो गए। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल ने उन्हें  समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता दिलाई।  सदस्यता ग्रहण करने के बाद मिश्र ने कहा कि सपा से जुड़ने में सुबोध यादव मुख्य कड़ी रहे। कहा कि सपा में सभी

कार्यकर्ताओं का सम्मान है। 30 साल से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहने के बाद शनिवार को पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि रहे अनिल मिश्रा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने रविवार को समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। आवास-विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल के समक्ष  मिश्र ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मंत्री ने मिश्र को माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में अनिल मिश्र भी अब उनके साथ हैं। सुबोध यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी मुलाकात कलेक्ट्रेट में अनिल मिश्रा से हुई थी। पता चला कि सलमान खुर्शीद जब चुनाव लड़ते हैं तो मिश्र की इसमें महती भूमिका होती है। इस पर उन्होंने अनिल मिश्र को सपा से जोड़ने के प्रयास शुरू कर दिए थे। उनके आने से पार्टी और
मजबूत होगी। अनिल मिश्र ने कहा कि सुबोध यादव और उनकी विचारधारा एक है। सपा में कार्यकर्ता भी नेता होता है।कहा

कि कांग्रेस और सपा की संघर्ष क्षमता में जमीन-आसमान का फर्क है। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करेंगे। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने कहा कि सुबोध यादव के कहने पर प्रदेश नेतृत्व से अनुमति लेकर अनिल मिश्र को पार्टी में शामिल किया।  इस अवसर पर श्रम संविदा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतीश दीक्षित ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर गोपीनाथ गुप्ता, असलम शेर खां, हनी मिश्र और मोहित शुक्ल आदि मौजूद रहे।

वित्तविहीन शिक्षकों को मिलेगा मानदेय-विजय बहादुर
माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के मानदेय दिलाए जाने के लिए सपा सरकार प्रयासरत है। इसके लिए सूची मांगी गई है। आवास-विकास स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य मंत्री ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों व स्टाफ

की सूची मांगी गई थी। सूची समय से उपलब्ध नहीं कराई गई। इसलिए मानदेय अटक गया। कहा कि एक माह के अंदर वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों व स्टाफ की सूची हर हाल में उपलब्ध करा दी जाए। इनको मानदेय देने का प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। शाहजहांपुर में हुई पत्रकार की हत्या के मामले में प्रदेश सरकार के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने

के सवाल पर कहा कि इस मामले में प्रथम दृष्टया जो दोषी पाए गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। रहा सवाल मंत्री राममूर्ति वर्मा का तो मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अगर वह दोषी पाए गए तो उन पर भी कार्रवाई होगी। कानून से बढ़कर कोई नहीं होता है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर वह चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed