फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Heavy rain accompanied by strong winds, farmers troubled

Farrukhabad News: तेज हवा के साथ हुई बूंदाबादी, किसान परेशान

Tue, 18 Mar 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 18 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by strong winds, farmers troubled
फर्रुखाबाद। मौसम ने रविवार रात करवट ली। काले बादल छाने के साथ ही तेज हवा के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों का मानना है कि यदि तेज बारिश हुई तो गेहूं के साथ सरसों की फसल को खासा नुकसान होगा। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

रविवार रात तेज हवा चलने के साथ मौसम बिगड़ गया। रात में रुक-रुककर दो बार बूंदाबांदी हुई। इससे किसान परेशान हो गए। गेहूं में लगातार नुकसान झेल चुके किसानों का झुकाव इस बार सरसों की ओर हुआ है। ऐसे में अगर मौसम ने पलटी मारी और बारिश हुई तो सरसों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। तेज बारिश से गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। माना जा रहा है कि इससे गेंहू के उत्पादन और गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं रात में हुई बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से पारा एक डिग्री लुढ़क गया। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री था। जो कि गिरकर 31 डिग्री ओर 16 डिग्री रह गया। पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
अभी एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। किसान कटी फसलों को ऊंचे स्थान पर रखें। मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। इस समय किसानों को पिछैती सरसों व गेहूं की फसल की सिंचाई न करें। तेज हवा चलने के दौरान यदि किसान खेतों में सिंचाई करेंगे तो हवा के कारण फसल गिरने की संभावना बढ़ जाएगी। - डाॅ. अभिमन्यु यादव, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed