फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Heaps of bad motors in the workshop of tubewell department

Farrukhabad News: नलकूप विभाग की वर्कशाप में खराब मोटरों के लगे अंबार

Fri, 11 Aug 2023 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Heaps of bad motors in the workshop of tubewell department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फर्रुखाबाद। राजकीय नलकूप विभाग के वर्कशाॅप में खराब मोटरों के अंबार लगे हैं। फसलों की सिंचाई के लिए परेशान किसान खुद ही अपने खर्च पर मोटर ला रहे हैं। बारिश न होने और नलकूप खराब होने से किसान परेशान हैं।



बेवर रोड स्थित राजकीय नलकूप विभाग के वर्कशाप में 30 से अधिक खराब मोटर बनने के लिए पड़े हैं। नलकूप बंद होने से फसलों की सिंचाई के लिए किसान परेशान हैं। कुछ किसान ई-रिक्शा से खराब मोटर लेकर वर्कशाप पहुंचे जबकि मोटर लाने व ले जाने के लिए विभागीय वाहन पर डीजल आदि भी खर्च होता है। इसके बावजूद किसान नलकूप से मोटर निकलवाकर उसे ठीक कराने के लिए लाने-ले जाने का अपनी जेब से भाड़ा भर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्हें सिर्फ यह लालच है कि समय से नलकूप ठीक हो जाएगा तो वह अपनी फसल सींचकर होने वाला नुकसान बचा सकेंगे। अधिशासी अभियंता नलकूप शशांक कुमार ने बताया कि इन दिनों करीब 40 नलकूपों की खराब मोटर वर्कशाप लाकर ठीक कराई जा रही हैं। मोटर लाने-ले जाने के लिए विभाग के पास एक वाहन है। हो सकता है कि जल्दी नलकूप ठीक कराने के लिए कोई किसान अपने खर्च पर मोटर लाया हो। जल्द ही सभी मोटर ठीक कराकर नलकूप चालू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed