{"_id":"65d109da6f0c4de2d40a2ac6","slug":"health-wellness-centers-locked-cho-and-anm-missing-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-108456-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर ताला, सीएचओ व एएनएम गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर ताला, सीएचओ व एएनएम गायब
Sun, 18 Feb 2024 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी की सख्ती के बावजूद जनपद के हेल्थ वेलनेस सेंटरों का सुधार नहीं हो पा रहा है। कहीं दोपहर में ताला लग जाता है तो कहीं खुलता ही नहीं। सीएचओ व एएनएम में से अक्सर एक गायब रहता है। आयुष्मान मेले में भी शनिवार को यही स्थिति दिखी।
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने राजेपुर क्षेत्र के गांव दहेलिया स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर पहुंचकर आयुष्मान मेले की व्यवस्था देखी। वहां गंदगी की भरमार होने पर उन्होंने सीएचओ से नाराजगी जताई। सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं एएनएम गायब थी। पूछने पर सीएचओ ने जानकारी दी कि एएनएम टीका लगाने गई है, लेकिन भ्रमण रजिस्टर पर अंकित नहीं मिला। सीएमओ ने एक ही रजिस्टर पर सभी कर्मचारियों को हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव सकवाई स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर में ताला जड़ा था। सीएचओ व एएनएम गायब थीं। वहीं गांव जल्लापुर स्थित सेंटर में ताला पड़ा होने के साथ अवैध कब्जा मिला। एएनएम व सीएचओ गायब होने के साथ कक्ष के बाहर दो चारपाई पड़ी थीं। नवाबगंज के गांव अठसेनी पहाड़पुर स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर पर एएनएम गायब थी। सीएचओ ने बताया कि 14 प्रकार की जांच करने के आदेश हैं। जबकि सात जांचें ही हो पा रही हैं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि गायब रहने वाले व निर्धारित समय से पहले सेंटर बंद करने वाले सीएचओ व एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रति दिन दो सेंटरों का निरीक्षण करने का आदेश
सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने सभी ब्लॉक के नोडल अधिकारियों के लिए आदेश जारी कर दिया है। एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ सहित अन्य अधिकारी प्रतिदिन कम से कम दो स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराएंगे। स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त की जाएंगी।