फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   health

गुरऊशादी नगर के 130 परिवार घरों में क्वारंटीन

Mon, 13 Apr 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
health
गुरशादी नगर में ग्रामीणों को क्वारंटीन होने की नसीयत देते एसडीएम सदर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव गुरऊशादी नगर निवासी युवक आगरा के एक अस्पताल में कंपाउंडर है। वह कोरोना पाजिटिव पाया गया। उसके परिजनों का कोरोना जांच के लिए नमूने भेजे गए। वहीं सोमवार को एसडीएम ने गांव में सेनेटाइजेशन कराने के साथ गांव के 130 परिवारों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन

गांव गुरऊशादीनगर निवासी युवक अपने दो भाइयों व परिवार के साथ आगरा में रहकर एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर है। उस अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने पर 30 मार्च को युवक ने अपने भाई के साथ पत्नी, दो बच्चों, भांजी व मां को गांव भेज दिया था। युवक की तबीयत बिगड़ने पर 7 अप्रैल को उसने कोरोना जांच कराई तो वह पाजिटिव पाया गया।
विज्ञापन

इस पर उसे वृंदावन के हास्पिटल में शिफ्ट करने के साथ गांव में जानकारी दी गई। प्रशासन को सूचना मिलते ही परिजनों को एंबुलेंस से मिशन अस्पताल बुला लिया गया और उनकी कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए। सोमवार को एसडीएम सदर गांव पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मियों को लगाकर पूरे गांव में साफ-सफाई कराने के साथ गली व नालियों में दवा का छिड़काव कराकर सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि गांव में 90 मकानों में रहे 130 परिवारों की सूची बनवाई गई। उन्हें अपने घरों में क्वारंटीन कर दिया गया। ग्रामीणों को एक-दूसरे के संपर्क में न आने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed