फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   health

देवबंद से आए तीन युवकों को पकड़ कर कोरोना जांच को लिए गए नमूने

Mon, 13 Apr 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
health
कोरोना संदिग्ध को लेने पहुंची स्वास्थ्य टीम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण के खौफ के चलते प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। वहीं दूसरे जनपदों से आने वाले कुछ लोग लॉकडाउन तोड़कर दूसरों के जीवन से भी खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे। गांव जरारी में छह युवक 28 मार्च को देवबंद से वापस आने के बाद बिना कोरोना जांच कराए ही गायब हो गए। सोमवार को सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस व स्वास्थ्य टीम ने तीन युवकों को पकड़कर कोरोना जांच के लिए एंबुलेंस से मिशन अस्पताल भेज दिया। वहां तीनों के नमूने लिए गए। अभी तीन युवक छिपे हुए हैं।
विज्ञापन

कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव जरारी निवासी युवक जनपद सहारनपुर के देवबंद में धार्मिक शिक्षा ले रहे हैं। लॉकडाउन के बाद 28 मार्च को छह युवक देवबंद से लौटे। जानकारी मिलते ही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची तो युवक घरों से छिप गए। इससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो सका। यह युवक रिश्तेदारी में भी घूमते रहे। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

सोमवार को युवकों के घर आने की सूचना पर जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम जादौन, सीओ मोहम्मदाबाद शोहराब आलम स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे और दो युवकों को पकड़ लिया। वहीं इन्हीं युवकों के साथ 28 मार्च को देवबंद से आए गांव बंथल शाहपुर के युवक को भी पकड़ लिया गया। तीनों को एंबुलेंस से कोरोना जांच के लिए मिशन अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी युवक एयरफोर्स में गुजरात प्रांत के नलिया में तैनात है। वह 30 मार्च को घर आया था। उसने अपनी कोरोना जांच कराने के लिए थानाध्यक्ष को फोन किया। कहा कि आने के दौरान उसका स्वास्थ्य परीक्षण हुआ था। वह कोरोना जांच भी कराना चाहता है। इस पर थानाध्यक्ष ने उसे भी मिशन अस्पताल भेज दिया।

महाराष्ट्र से आ चुके 500 लोग, कई का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं
जहानगंज। गांव जरारी, भड़ौसा में महाराष्ट्र, दिल्ली आदि राज्यों से करीब 500 से अधिक लोग घर वापसी कर चुके हैं। इनमें दर्जनों लोग ऐसे हैं, जिन्होंने न तो स्वास्थ्य परीक्षण कराया और न ही क्वारंटीन में रहे। रिश्तेदारी में भी घूमते रहे। ऐसे लोगों की भी प्रशासन के पास सूची तैयार है और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed