{"_id":"5e8a09b98ebc3e735433b9c8","slug":"health-farrukhabad-news-knp553882621","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दिखाई सख्ती, तब घर से क्वारंटीन सेंटर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दिखाई सख्ती, तब घर से क्वारंटीन सेंटर पहुंचे
विज्ञापन
गांव हमीरपुर सोमवंशी में अन्य राज्य से आए लोगों को घर से बुलाने पुलिस के साथ जाते एसडीएम व स्वास्?
- फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर। दिल्ली, देहरादून और महाराष्ट्र से आए लोग क्वारंटीन सेंटर में जाने के बजाए घरों में ही हैं। इनको बुलाए जाने पर यह लोग स्वास्थ्य टीम और प्रधान से अभद्रता करते हैं। इसकी शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस के साथ सख्ती दिखाई और छह लोगों को घर से निकाल कर क्वारंटीन सेंटर पर लेकर पहुंचे। अभी भी छह लोग घरों में हैं। उनको विद्यालय न आने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
गांव हमीरपुर सोमवंशी में करीब 27 ग्रामीण अन्य राज्यों से गांव में आए हैं। इसमें से 15 लोग क्वारंटीन सेंटर पर ठहरे हैं। 12 लोग अपने घरों में हैं। रविवार को क्वारंटीन सेंटर पर डॉ. पुनीत टीम के साथ स्वास्थ्य परीक्षण करने गए। इसी दौरान एसडीएम बृजेंद्र कुमार, एसओ जयंती प्रसाद गंगवार पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे।
प्रधान अवनीश कुमार ने एसडीएम से कहा कि 12 लोग गांव में अपने घरों में हैं। उनको जब स्वास्थ्य टीम के साथ बुलाने जाते हैं तो वह अभद्रता करते हैं और घर से नहीं निकल रहे हैं। यह सुनकर एसडीएम पुलिस के साथ गांव में गए और 12 लोगों में से छह लोगों को घर से बाहर निकाला। विरोध करने पर पुलिस ने लाठी भी फटकारी।
विज्ञापन
तब छह लोग क्वारंटीन सेंटर पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया छह लोग अभी घर से विद्यालय में नहीं आए हैं। अगर वह विद्यालय नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डॉ. पुनीत ने बताया कि 21 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।
प्रधान और सचिव पर लटकी तलवार
अमृतपुर। गांव लभेड़ा में अन्य राज्यों से करीब 29 लोग आए हैं। इनको ठहराने के लिए प्राथमिक विद्यालय को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। प्रधान और सचिव इन लोगों को विद्यालय में बुलाकर नहीं लाए। इससे सभी लोग अपने घरों में हैं। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र जौहर ने मुख्य विकास अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। इसमें प्रधान और सचिव पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है।