फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   health

प्रसव के दौरान महिला की मौत, मारपीट व तोड़फोड़

Sun, 24 Nov 2019 07:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
health
पार्वती का फाइल फोटो। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। प्रसव के लिए ऑपरेशन के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत होने पर बवाल हो गया। परिजनों और अस्पताल कर्मियों में जमकर मारपीट हुई। नर्सिंग होम में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन अस्पताल कर्मियों को हिरासत में ले लिया। संचालक नर्सिंग होम में ताला डालकर फरार हो गया। रविवार को दिन भर नर्सिंग होम बंद रहा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के लालदरवाजा निवासी देशप्रेमी अपनी बोलेरो चलाता है। उसकी पत्नी पार्वती (25) को प्रसव के लिए मसेनी चौराहा बाग लकूला स्थित एक नर्सिंग होम में 23 नवंबर को भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने सब कुछ ठीकठाक होने की बात कही। मगर रात में सामान्य प्रसव न होने की बात कही, तो परिजनों ने पार्वती को दूसरे अस्पताल दिखाने की बात कही। आरोप है कि डॉक्टर ने पार्वती को अस्पताल से वापस नहीं दिया। रात में पार्वती का ऑपरेशन किया और उसने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद भी डॉक्टर ने पार्वती से परिजनों को नहीं मिलने दिया। शनिवार रात एक बजे के आसपास परिजनों से पार्वती की हालत खराब होने की बात कही गई। बाहर ले जाने के लिए एक एबुलेंस भी मंगवा ली। यही नहीं पार्वती को स्ट्रेचर पर रखकर सीधे एंबुलेंस में लिटा दिया। जब परिजनों ने देखा, तो उसकी सांसें बंद थीं।
विज्ञापन

डॉक्टर और नर्सिंग होम का स्टाफ अस्पताल में ताले डाल ही रहे थे कि परिजन समझ गए। उन्होंने कुछ कर्मियों को पकड़ लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान नर्सिंग होम में तोड़ फोड़ भी हुई। कुर्सियां उठाकर फेंक दी गईं। सूचना पर यूपी 100 और कादरीगेट पुलिस पहुंची। तीन अस्पताल कर्मियों को हिरासत में ले लिया। परिजन रविवार भोर 3.20 बजे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। पार्वती के पति देशप्रेमी ने दो डॉक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। शव का पोस्टमार्टम डॉ. अमित अग्रवाल व डॉ. मनोज पांडेय के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत होने की पुष्टि की गई है। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते को परिजनों पर बन रहा दबाव
देशप्रेमी के भाई इंद्रभान सिंह ने बताया कि कुछ फोन आ रहे हैं। समझौता करने की बात कही जा रही है। मेरे भाई की पत्नी तो वापस आ नहीं जाएगी। बच्चों से मां को दूर करने वालों को दंड मिलना ही चाहिेए। डॉक्टर की तरफ से कुछ लोगों को परिजनों के पास भेजना शुरू कर दिया गया है।
‘सबसे पहले पोस्टमार्टम कराना जरूरी था। वह हो गया है। अब परिजन तहरीर लेकर आएंगे, तो उनका तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।’
-देवेंद्र दुबे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed