फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Health Fair: CMO finds doctor missing, deducts salary

आरोग्य मेला : सीएमओ को गायब मिले डॉक्टर, वेतन काटा

Mon, 01 Dec 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Health Fair: CMO finds doctor missing, deducts salary
फर्रुखाबाद। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में खांसी-बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। सीएमओ ने निरीक्षण किया तो डॉक्टर गायब मिले।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने डॉक्टर का वेतन काट दिया। 15 दिन में पीएचसी की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की चेतावनी दी। जनपद में शहर के छह व ग्रामीण क्षेत्र के 28 पीएचसी में आरोग्य मेला लगा। नगरीय पीएचसी आईटीआई में डॉ.शिवानी सिंह ने 37 मरीज देखे। इनमें गर्भवती महिलाओं सहित 20 मरीजों की एलटी महेंद्र कुमार ने जांच की। फार्मासिस्ट पंकज कुमार ने दवाई दी। अब यहां नियमित डॉक्टर के बैठने से मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। महिला मरीजों के अलावा सर्वाधिक 12 मरीज खांसी-बुखार के थे।
विज्ञापन

पीएचसी भोलेपुर में मात्र 13 मरीज रहे। शमसाबाद क्षेत्र के पीएचसी चिलसरा में डॉ.नवनीत गुप्ता ने 65 मरीज देखे। इनमें खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ.नवनीत ने बताया कि पीएचसी में सभी दवाएं उपलब्ध हैं। जरूरत के अनुसार मरीजों की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने कमालगंज क्षेत्र के पीएचसी जरारी का निरीक्षण किया। वहां अव्यवस्थाओं के साथ डॉ.जुबैर हामिद गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने बताया कि बिना सूचना गायब मिले डॉक्टर का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। पीएचसी में 15 दिन से बिजली खराब होने के साथ अन्य अव्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने एक सप्ताह में सभी व्यवस्थाएं ठीक न करने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed