{"_id":"6766fbd3f0ed8694fa014dd4","slug":"health-atm-runs-out-of-sugar-kits-patients-wandering-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-118848-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हेल्थ एटीएम में शुगर किट खत्म, भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हेल्थ एटीएम में शुगर किट खत्म, भटक रहे मरीज
Sat, 21 Dec 2024 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी हाल में लगे हेल्थ एटीएम में करीब 12 दिन से शुगर किट खत्म है। अभी तक जिम्मेदारों ने इसे मंगवाने की जरूरत नहीं समझी। ऐसे में मरीजों की शुगर की तुरंत जांच नहीं हो रही है।
दूरदराज से आए मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, लंबाई, तापमान आदि कई तरह की जांचें की जाती हैं। सीजन में हर रोड 40 तक मरीज यहां जांच कराने पहुंचते थे। फिलहाल औसतन 10 मरीज जांच करवा रहे हैं। इनमें पांच-छह मरीज शुगर की जांच कराने पहुंचते हैं।
करीब 12 दिन से शुगर की किट खत्म हो गई। तैनात कर्मियों ने इसकी जानकारी जिम्मेदारों को दे दी, मगर अभी तक उपलब्ध कराने की जरूरत नहीं समझी गई। लिहाजा दूरदराज कस्बों, गांवों से आने वाले मरीजों को मुख्य लैब में ब्लड नमूना देकर दूसरे दिन रिपोर्ट लेने आना पड़ रहा है। इससे उनका समय और किराए में रुपये खर्च करना मजबूरी है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि शुगर किट खत्म होने की जानकारी नहीं है। वह इस मामले को दिखवाकर शीघ्र ही किट उपलब्ध करवाएंगे।