{"_id":"5ffc508d8ebc3e340a04a7cc","slug":"headmaster-suspended-in-attendance-register-tearing-farrukhabad-news-knp6052345193","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपस्थित पंजीका फाड़ने में प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपस्थित पंजीका फाड़ने में प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
उपस्थिति पंजिका फाड़ने में प्रधानाध्यापक निलंबित
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने प्राथमिक विद्यालय कंझाना के प्रधानाध्यापक और प्राथमिक विद्यालय कोरी खेड़ा के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक पर उपस्थिति पंजिका फाड़ने और सहायक अध्यापक पर अनुपस्थिति वाले दिनों में जबरन हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज करने का आरोप है।
खंड शिक्षा अधिकारी कमालगंज ने 9 जनवरी को प्राथमिक विद्यालय कंझाना का निरीक्षण किया था। विद्यालय के सहायक अध्यापक व शिक्षामित्रों ने आरोप लगाया कि जुलाई से अक्तूबर 2020 तक की पुरानी उपस्थिति पंजिका एवं पत्र व्यवहार रजिस्टर प्रधानाध्यापक ने गायब कर दिया है। प्रधानाध्यापक ने नई उपस्थिति पंजिका बनाई।
इस पर प्रधानाध्यापक ने पूरे स्टाफ के अक्तूबर तक के फर्जी हस्ताक्षर किए। सहायक अध्यापक सत्यभान ने एक नवंबर 2020 को नई उपस्थिति पंजिका बनाई। इस पर उन्होंने व शिक्षामित्रों ने हस्ताक्षर किए। 21 नवंबर को प्रधानाध्यापक ने सहायक अध्यापक द्वारा बनाई गई उपस्थिति पंजिका को फाड़ दिया।
विज्ञापन
वर्ष 2018-19 व 2019-20 की कंपोजिट ग्रांट नियमित उपभोग न कर वित्तीय अनियमितता की गई। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने अभिलेख फाड़ने, कंपोजिट ग्रांट के उपभोग में वित्तीय अनियमितता और प्रेरणा कार्यक्रम में उदासीनता बरतने के आरोप में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज को दी गई है।
दूसरे मामले में 8 जनवरी को बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय कोरीखेड़ा का निरीक्षण किया था। उनको विद्यालय स्टाफ ने बताया कि सहायक अध्यापक सुशील कुमार 1 से 20 दिसंबर तक विद्यालय से अनुपस्थित रहे। इसके बावजूद उपस्थिति पंजिका में जबरन हस्ताक्षर कर दिए। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने सुशील कुमार को निलंबित कर दिया है। इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद को दी है।