फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Head dismissed for embezzlement of Rs 15 lakh, three secretaries to be suspendedHead dismissed for embezzlement of Rs 15 lakh, three secretaries to be suspended

Farrukhabad News: 15 लाख के गबन में प्रधान बर्खास्त, तीन सचिव होंगे निलंबित

Thu, 06 Nov 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 06 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Head dismissed for embezzlement of Rs 15 lakh, three secretaries to be suspendedHead dismissed for embezzlement of Rs 15 lakh, three secretaries to be suspended
फर्रुखाबाद। कायमगंज की ग्राम पंचायत बिल्हा के विकास कार्यों में 15 लाख का गबन करने के मामले में जिलाधिकारी ने प्रधान को बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही तीन सचिवों को निलंबित कर अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कायमगंज की विधायक डॉ.सुरभि ने 21 मई 2023 को जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत बिल्हा में मनरेगा से कराए गए विकास कार्यों में करोड़़ों रुपये का गोलमाल है। मनरेगा से वर्ष 2019-20 में 2.75 करोड़ से, वर्ष 2020-21 में 1.56 करोड़, वर्ष 2021-22 में 65 लाख और वर्ष 2022-23 में 1.33 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने डीसी मनरेगा, डीएसटीओ व सहायक अभियंता डीआरडीए से जांच कराई। कमेटी की जांच में ग्राम निधि के खाते से 17 लाख आठ हजार 701 रुपये और मनरेगा से 66 लाख 72 हजार 156 रुपये के गबन होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें तत्कालीन प्रधान विनीता देवी के अलावा सचिव मुनीश यादव, कमल कुमार, संजीव गंगवार व जेई डीआरडीए राजीव गोयल दोषी पाए गए। इस पर सात दिसंंबर 2023 को वर्तमान प्रधान अरविंद कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया।
इसी के बाद जिलाधिकारी ने प्रधान के अधिकार सीज कर दिए। इस पर प्रधान ने जांच के खिलाफ उच्च न्यायालय की शरण ली। उच्च न्यायालय के आदेश पर जिलाधिकारी ने 30 अप्रैल को मामले की दोबारा जांच जिला उद्यान अधिकारी को सौंप दी। मनरेगा के कार्यों की जांच परियाेजना निदेशक ने की। इसमें मनमाने ढंग से काम कराने और अनियमित भुगतान कर सरकारी धन के दुरुपयोग होने की पुष्टि की गई।
मनरेगा में 10 लाख 65 हजार 960 रुपये और वित्त आयोग में चार लाख 42 हजार 268 रुपये का दुरुपयोग पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने कुल 15 लाख आठ हजार 228 रुपये के गबन में दोेषियों से वसूली के आदेश दिए। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने प्रधान अरविंद कुमार को बर्खास्त कर दिया।

उन्होंने डीडीओ व डीपीआरओ को गबन में दोषी तीनों सचिवों को निलंबित कर अनुशासनिक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि प्रधान के अधिकार पहले ही सीज हो जाने से पिछले छह माह से ग्राम पंचायत बिल्हा में कमेटी गठित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed