{"_id":"616b1ba507b94f7e4200ce3d","slug":"hardik-of-bholepur-beats-in-jee-farrukhabad-news-knp65857518","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोलेपुर के हार्दिक ने जेईई में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोलेपुर के हार्दिक ने जेईई में मारी बाजी
विज्ञापन
हार्दिक गुप्ता। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। किसी भी कार्य को लगन से किया जाए, तो सफलता मिलना तय है। यह कर दिखाया है भोलेपुर के एक छात्र ने। उसने जेईई एडवांस परीक्षा पास कर परिवार का नाम रोशन किया है। बच्चे की सफलता से माता-पिता काफी खुश हैं।
भोलेपुर के बेवर रोड निवासी आशीष कुमार गुप्ता मिष्ठान विक्रेता हैं। उनके बेटे हार्दिक गुप्ता ने जेईई एडवांस में सफलता हासिल कर ली है। आशीष ने बताया कि बेटे ने 2020 में सेंट एंथोनी से इंटर की परीक्षा पास की थी। इसके बाद घर पर ही जेईई की तैयारी शुरू कर दी। कुछ दिन के लिए वह फतेहगढ़ स्थित एक कोचिंग में गया।
आशीष कुमार ने बताया कि बच्चे ने पहली बार में ही सफलता हासिल कर ली है। इससे बेहद खुश हैं। उनकी बेटी कक्षा सात में पढ़ रही है। हार्दिक ने सफलता का श्रेय मां ममता गुप्ता, पिता और गुरुजनों को दिया है।