फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hamla,farrukhabad news,court decision

पुलिस पर हमला करने वाले को पांच साल की सजा

Fri, 22 Apr 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
hamla,farrukhabad news,court decision
फर्रुखाबाद। विशेष अदालत एंटी डकैती के न्यायाधीश महेंद्र सिंह ने पुलिस पर फायरिंग करने वाले को दोषी पाकर पांच साल की सजा सुनाई है। पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

तत्कालीन कंपिल थानाध्यक्ष सुशील कुमार और स्वॉट टीम प्रभारी बृजेश यादव दो अप्रैल 2016 को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि क्षेत्र के अशोक कुमार के यहां से ट्रैक्टर-ट्राली लूटने वाले एक और घटना की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, यह देखकर ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठे लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन लोग भाग गए, जबकि एटा के थाना अलीगंज के मोहम्मद नगर बछेरा निवासी बृजेश सिंह चौहान, कंपिल क्षेत्र के कमुद्दीनगर निवासी रिंकू यादव और पथरामई कंपिल निवासी संतोष धीमर को पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजेश सिंह चौहान और संतोष धीमर के पास से तमंचा बरामद हुआ था। पूछताछ में मथुरा के कोसीकलां निवासी राजेंद्र सिंह जाट, शाहजहांपुर के रजुआपुर परौर निवासी प्रमोद उर्फ बाबा और वनपोई मोहम्मदाबाद निवासी विकास उर्फ मंगल बहेलिया के नाम प्रकाश में आए थे।
एसओ सुशील कुमार ने संतोष धीमर, बृजेश सिंह चौहान, रिंकू जाटव, राजेंद्र सिंह जाट, प्रमोद उर्फ बाबा, विकास उर्फ मंगल बहेलिया व अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद संतोष धीमर, बृजेश सिंह चौहान, रिंकू यादव, राजेंद्र सिंह जाट, प्रमोद उर्फ बाबा के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। बृजेश सिंह चौहान ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर जुर्म स्वीकार किया।

बृजेश सिंह चौहान की पत्रावली अलग कर मुकदमे की सुनवाई की गई। बचाव पक्ष के वकील व जिला शासकीय अधिवक्ता हरनाथ सिंह, केके पांडेय ने दलीलें पेश कीं। सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायाधीश ने बृजेश सिंह चौहान को पुलिस पर फायरिंग करने, तमंचा रखने में दोषी पाकर सजा और जुर्माने से दंडित किया है। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed