फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hadse me youvak ki maut

ससुराल से घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 03 Aug 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
hadse me youvak ki maut
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव झब्बूपुर स्थित ससुराल में पत्नी-बच्चों को छोड़कर मैनपुरी स्थित घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक हेलमेट नहीं लागए था।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के घंटाघर कटरा निवासी अनुज उर्फ अन्नू (27) पुत्र वीरेंद्र सिंह शुक्रवार को बाइक से अपनी पत्नी जूली व बच्चों को रक्षाबंधन पर ससुर रामरहीस के यहां गांव झब्बूपुर छोड़ने आया था। शनिवार रात करीब 8 बजे वे ससुराल से बाइक लेकर अपने घर के लिए निकला। अचरा रोड पर गांव शिवरई मठ के पास किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। वह रात भर वहीं तड़पता रहा। किसी को यह भी पता लगा। रविवार सुबह यूपी 112 पुलिस ने कोतवाली में शिवरई मठ के पास युवक के पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सीएचसी लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास मिले मोबाइल नंबरों पर फोन किया तो पता लगा कि उसकी ससुराल गांव झब्बूपुर में है। सूचना पर ससुरालीजन सीएचसी पहुंच गए। शव को देखकर उसकी पत्नी व अन्य रिश्तेदार रोने बिलखने लगे। उसके दो बच्चे डिग्गू(6) व शुभी(4) हैं। एसआई संतोष कुमार ने बताया कि यह पता ही नहीं है युवक की मौत किस समय हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज। फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी करुणा शंकर शुक्ला ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि 27 जुलाई को रात 10 बजे उनका पुत्र प्रशांत शुक्ला (34) बाइक से कन्नौज जा रहा था। खुदागंज काली नदी पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed