फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hacked Facebook ID of CDO and asked for money

सीडीओ की फेसबुक आईडी हैक कर रुपये मांगे, मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Feb 2021 05:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Hacked Facebook ID of CDO and asked for money
सीडीओ की फेसबुक आईडी हैक कर रुपये मांगे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी की निजी फेसबुक आईडी हैक कर उससे उनके दोस्तों को रुपये मांगने के लिए मैसेज भेजे गए। दोस्तों ने फोन कर इसकी जानकारी दी। इस पर सीडीओ ने अपने स्टेनो से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की निजी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर ली। इसके माध्यम से उनके दोस्तों को खाने के लिए रुपये मांगने के मैसेज भेज दिए गए। शुक्रवार शाम को दोस्तों ने फोन कर मुख्य विकास अधिकारी से जानकारी की तो पता चला किसी ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल अपनी फेसबुक आई बंद की और बाद में उसका पासवर्ड बदल दिया। उन्होंने अपने स्टेनो शिव प्रभंजन सिंह से फतेहगढ़ कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिलाई। इस पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जांच होने पर ही स्पष्ट होगा कि उनकी फेसबुक आईडी हैक हुई है कि उसका किसी ने क्लोन बनाया है। मैसेज में बैंक खाता संख्या भी दी गई थी। हालांकि किसी दोस्त ने उसमें रुपये नहीं भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed