फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   gun shot,farrukhabad news,dukandaar

दुकानदार ने गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 14 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
gun shot,farrukhabad news,dukandaar
नीरज की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर। थानाक्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी परचून दुकानदार नीरज कश्यप (37) ने शुक्रवार रात कमरे में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह बेटी ने पिता का शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखा तो शोर मचाया। दुकानदार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन

नीरज पत्नी सुनीता, पुत्र विशाल, अनुराग व पुत्री कोमल के साथ एक मकान में रहते थे। दूसरे मकान में उनकी मां रामश्री दो भाइयों के साथ रहती हैं। शुक्रवार रात नीरज पत्नी व बच्चों के साथ फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन के पास रहने वाले साढ़ू रामआसरे के पुत्र शुभम की शादी समारोह में गए थे। वहां से देर रात बच्चों के साथ वापस आए थे। पत्नी साढ़ू के यहां रुक गई थी।
विज्ञापन

रात में किसी समय नीरज ने कमरे में तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह पुत्री कोमल (14) कमरे में पहुंचीं तो पिता को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। कोमल के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा व कारतूस का खोखा बरामद कर लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज की मौत की सूचना पर पत्नी संगीता भी पहुंच गई। नीरज के भाई नितिन की 11 मई को शादी हुई थी। उसकी पत्नी चौथी पर मायके गई थी, जहां से उसे शनिवार को लाया जाना था। घर पर इसकी तैयारियां चल रही थीं। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि दुकानदार ने शुक्रवार रात तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed