फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   gst ke virodh me pradersan

जीएसटी सर्वफे के विरोध में व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

Thu, 17 Sep 2020 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
gst ke virodh me pradersan
जीएसटी अधिकारी को ज्ञापन देने के बाद वार्ता करते व्यापारी नेता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नगर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों जीएसटी सर्वे का विरोध किया। सर्वे होने पर विवाद व मनमुटाव की आशंका जताई। व्यापारियों ने आयुक्त से सर्वे आदेश वापस लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्र उर्फ बॉबी के नेतृत्व में तमाम व्यापारी जीएसटी दफ्तर पहुंचे। अधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि हर माह 10 व्यापारियों के यहां जीएसटी सर्वे के निर्देश का व्यापार मंडल विरोध करता है। व्यापारी ईमानदारी का परिचय दे रहा है। बिना सर्वे के ही हर साल राजस्व बढ़ाकर दिया जाता है। लॉकडाउन में व्यापारी वैसे भी परेशान हो चुका है। व्यापारी सर्वे नहीं कराएगा और अधिकारी यदि सर्वे करेंगे, तो विवाद होगा। लिहाजा आयुक्त से मांग है कि तुरंत सर्वे के आदेश वापस लिया जाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर गोविंद बाथम, हाजी मोहम्मद इखलाक खां, शान मोहम्मद, सलमान खान, राकेश कुमार सक्सेना, आफताब अंसारी, जीशान, फारुख हसीन, अंकुर श्रीवास्तव, सचिन शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed