{"_id":"5e64f4c48ebc3ef4060f96db","slug":"gst-grab-iron-businessman-on-radar-farrukhabad-news-knp5492908174","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे के कारोबार में जीएसटी हड़पने वाली 42 फर्मों पर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे के कारोबार में जीएसटी हड़पने वाली 42 फर्मों पर जांच शुरू
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवाबगंज कसबे के पते से लोहे का कारोबार करने वाली तीनों फर्जी फर्मों पर कार्रवाई के साथ कई जनपदों के 42 लोहे कारोबारी रडार पर आ गए हैं। इन डीलरों के खिलाफ जीएसटी चोरी के मामले में वाणिज्य कर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने जनपद अलीगढ़ में 15 फरवरी को गाजियाबाद से लोहा लेकर जा रहे ट्रकों को पकड़ा था।
ई-वे बिल से जानकारी हुई कि नवाबगंज कसबे के पते से अजफरीम मुबीन की फर्म अनंत इंटर प्राइजेज, सहदेव प्रजापति की फर्म लक्ष्मी इंटरप्राइजेज व तौफीक अंसारी की मून इंटरप्राइजेज फर्म के नाम पर 28 करोड़ का लोहा खरीद की गई। इसमें 18 फीसद जीएसटी की पांच करोड़ से अधिक धनराशि भी जमा नहीं की।
इस पर इटावा रेंज के ज्वाइंट कमिश्नर हरीलाल प्रजापति ने नवाबगंज की जांच में तीनों फर्में फर्जी पाए जाने पर उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। इसमें अनंत इंटर प्राइजेज का राज्य से (एसजीएसटी), जबकि लक्ष्मी इंटरप्राइजेज व मून इंटरप्राइजेज का केंद्र से (सीजीएसटी) में पंजीकरण था।
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने जीएसटी चोरी कर लोहा कारोबार करने वाली फर्मों की कड़ी से कड़ी जोड़ी तो बनारस, बरेली, गाजियाबाद, मुरादाबाद व बदायूं के डीलरों के नाम सामने आए। ज्वाइंट कमिश्नर हरीलाल प्रजापति ने बताया कि जीएसटी चोरी करने वाले रैकेट की जांच के लिए उन्होंने 42 फर्मों की सूची सौंपी थी। जिसे एडीशनल कमिश्नर ने लखनऊ मुख्यालय भेजा। वहां से कमिश्नर ने इन फर्मों की जांच शुरू करा दी है। जांच में पर्दाफाश होने के बाद फर्मों पर कार्रवाई की जाएगी।