फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Growing electricity supply of villages as heat rises

गर्मी बढ़ते ही गांवों की बिजली सप्लाई चरमराई

Tue, 04 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Tue, 04 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गर्मी बढ़ते ही ग्रामीण इलाकों की बिजली सप्लाई फेल होने लगी है।  नीबकरोरी ट्रांसमिशन ओवर लोड होने के कारण जहानगंज विद्युत उपकेंद्र को शिफ्टों में चलाकर ग्रामीण इलाकों को बिजली दी जा रही है। उपकेेंद्र को ट्रांसमिशन से ग्रामीण इलाकों के लिए 18 घंटे पूरी बिजली मिल रही है लेकिन गांवों में सिर्फ 6 घंटे सप्लाई हो पा रही है।


मोहम्मदाबाद में बने नीबकरोरी ट्रांसमिशन से 33/11 विद्युत उपकेंद्र जहानगंज को बिजली सप्लाई दी जाती है। इस उपकेंद्र पर 5, 8 और 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। बहोरिकपुर, ताजपुर, विश्वबैंक, जहानगंज और कोल्ड फीडर से ग्रामीण इलाकों को सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन


नीब करोरी से 33 हजार की जो लाइन जहानगंज उपकेंद्र के लिए आई है वहीं लाइन जरारी उपकेंद्र के लिए गई है। यहां 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इस कारण दोनों उपकेंद्रों के सभी फीडरों से एक साथ ग्रामीण इलाकों को बिजली सप्लाई होने से नीब करोरी ट्रांसमिशन ओवरलोड हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ट्रिप होने के कारण सप्लाई बंद हो जाती है। ट्रांसमिशन का लोड कम करने के लिए 33/11 विद्युत उपकेंद्र जहानगंज के फीडरों को शिफ्टों में चलाकर सप्लाई दी जा रही है। इससे ग्रामीणों में खासी नाराजगी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed