फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Groceries damage 12 lakh due to fire

परचून की थोक दुकान में आग लगने से लाखों का सामान खाक

Wed, 13 Jan 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Groceries damage 12 lakh due to fire
कायमगंज में दुकान में लगी आग से जले सामान को देखता दुकानदार। - फोटो : FARRUKHABAD
परचून की दुकान में आग से 12 लाख का नुकसान
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गांव गढ़ी नूर खां में मंगलवार देर रात परचून की थोक दुकान में आग लगने से करीब 12 लाख का सामान जल गया। सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद दमकल पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
गांव गढ़ी नूर खां निवासी प्रदीप उर्फ डिंपल वर्मा परचून के थोक कारोबारी हैं। उनकी घर के बाहर दुकान है। दो दिन पहले वह मकान और दुकान में ताले लगाकर परिवार के साथ ससुराल एटा गए थे। मंगलवार रात करीब तीन बजे दुकान में आग लग गई। दुकान के पास से निकल रहे मोहल्ले के एक ई-रिक्शा चालक ने शटर से धुआं निकलते देख मोहल्ले के लोगों को बताया। आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली प्रभारी कोतवाल संतोष कुमार और चौकी प्रभारी दिनेश भारती फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आग में तपकर दुकान का शटर लाल हो गया था। सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी डालकर लोगों ने शटर को ठंडा किया। पास के मकान का ताला तोड़कर लोग प्रदीप के मकान में घुसे। दुकान के पीछे लगा दरवाजा जल चुका था। आग मकान में फैल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। दुकान की छत गर्म होने से दमकल कर्मियों के जूते चिपक गए। शटर के ऊपर का बीम भी चटक गया। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। वोल्टेज कम होेने से तीन घरों सबमर्सिबल पंप भी फुंक गए।

दुकानदार डिंपल वर्मा ने बताया कि दुकान का सारा सामान जल गया। करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बैंक से लोन लेकर दुकान में माल भरा था। बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आंकलन किया। दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed