फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Greenery reached Gosadan, new fodder machine will be installed

राजकीय गोसदन धर्मपुर कटरी पर अधिकारियों की कड़ी नजर

Mon, 02 Dec 2019 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Greenery reached Gosadan, new fodder machine will be installed
कटरी धर्मपुर के गोशाला में अन्ना मवेशियों को डाली गई मंडी से लाई गई बची हुई सब्जी। - फोटो : FARRUKHABAD
राजकीय गोसदन धर्मपुर कटरी की अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों ने नजर गड़ा दी है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट, ईओ के अलावा पालिकाध्यक्ष ने भी गोसदन का निरीक्षण किया। पहले दिन सब्जी मंडी से चारे के लिए हरियाली भी पहुंची, लेकिन पर्याप्त न होने से और बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मंगलवार से दाने की मात्रा बढ़ाने व गोसदन में नई चारा मशीन लगाने को कहा।
विज्ञापन

शहर में नगरपालिका की तीन गोशालाएं हैं। इनमें फतेहगढ़ की ट्रांजिट हास्टल स्थित गोशाला व कटरी धर्मपुर राजकीय गोसदन में एक सप्ताह के अंदर डेढ़ दर्जन गोवंश मर गए। इसकी खबरें प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया और सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ को प्रतिदिन निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को दूसरे दिन भी सिटी मजिस्ट्रेट रत्नप्रिया ने गोसदन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, ईओ रश्मि भारती कटरी धर्मपुर गोसदन पहुंचीं। पालिकाध्यक्ष ने ईओ से जानकारी ली तो उन्होंने सबकुछ ठीक बताया। इसी बीच नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब सब ठीक है तो अखबारों में गोवंश मरने व अव्यवस्थाओं की खबरें कैसे छप रही हैं। इसको लेकर ईओ से नोकझोंक भी हो गई। अवस्थी ने कहा कि इतने गोवंश के बीच एक बोरी दाने से क्या होगा, हरा चारा भी नसीब नहीं हो रहा। जो हरा चारा आया वह भी पर्याप्त नहीं है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार को गोसदन में चारा मशीन आ जाएगी।
दाना भी दो बोरी प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाएगा। हरे चारे के लिए सातनपुर मंडी सचिव दिलीप वर्मा को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने बताया कि मंडी में बिक्री को आने वाली हरी सब्जी जैसे गोभी, मूली के पत्ते आदि उन्होंने एकत्र कराकर ईओ को सूचना दे दी थी। ईओ ने लोडर से मंगवा लिया। पशु चिकित्सक पीके शर्मा ने बताया कि दो गोवंश बीमार हैं। उनका इलाज किया गया।
ईओ रश्मि भारती ने बताया कि छप्पर डलवाने व बाउंड्रीवाल पर जाली लगाने का काम तेजी से शुरू करा दिया है। मंगलवार को गोसदन में चारा मशीन लगा दी जाएगी। गोवंश के लिए हरे चारे व दाने की मात्रा भी बढ़ाई जाएगी। इससे व्यवस्था और दुरुस्त हो सके।
गोशाला में कक्ष निर्माण को ईओ बनाएं एस्टीमेट: वत्सला
फर्रुखाबाद। नगर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने बताया कि गोशाला में गोवंश की सुरक्षा को रात में सुरक्षा और गोसेवकों के रुकने की व्यवस्था होगी। इसके लिए यहां दो कमरे और शौचालय बनेगा। हरा चारा नियमित पहुंचेगा। नादें बढ़ाई जाएंगी।

अब मंगलवार से दोगुना दाना दिया जाएगा। फिलहाल दो दिन में सभी गायों को झूल बनवाने के निर्देश भी ईओ को दे दिए हैं। कहा कि गोवंश को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। जो भी जरूरत होगी, उसकी पूर्ति तुरंत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed