फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gram Panchayat officer suspended for financial irregularities

वित्तीय अनियमितता में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Sun, 26 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat officer suspended for financial irregularities
फर्रुखाबाद। जिला पंचायती राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने शमसाबाद ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी कपिलदेव त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। उन पर वित्तीय अनियमितता का आरोप है। इसकी जांच अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नगला बसोला में एक अप्रैल से 18 दिसंबर 2021 के मध्य 13 लाख 93 हजार रुपये ऑनलाइन व्यय होना दर्शाया गया, जबकि यही धनराशि सितंबर में निकाली गई है। व्यय विवरण में सुनीता कंट्रक्शन को चार लाख आठ हजार रुपये देना दिखाया गया है।
विज्ञापन

यह धनराशि सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए दी गई, लेकिन निर्माण अभी तक अधूरा है। नगला बसोला में बालाजी ट्रेडर्स को सितंबर से नवंबर तक जिस कार्य के लिए 687420 रुपये भुगतान किया गया। वह कार्य अभी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के राजेश कुमार के घर से रामनिवास के घर तक सीसी रोड के निर्माण की धनराशि निकाल ली गई, लेकिन कार्य अभी अधूरा पड़ा है। इन सभी वित्तीय अनियमितताओं में ग्राम पंचायत अधिकारी कपिलदेव त्रिपाठी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed