फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Government sweaters were torn within two months

दो माह में ही फट गए बच्चों के स्वेटर

Wed, 04 Mar 2020 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Government sweaters were torn within two months
प्राथमिक विद्यालय महोलिया अमृतपुर में फटे हुए स्वेटर को दिखाता बच्चा। - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को वितरित किए गए स्वेटर दो माह में ही फट गए हैं। कई बच्चों के स्वेटर की सिलाई निकल गई है। सर्दी खत्म होने को है पर सभी बच्चों को स्वेटर मिल भी नहीं सके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालयों में दो सौ रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से धन भेजा था। यह धन विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेज कर बच्चों के लिए स्वेटर खरीदे जाने थे। अधिकारियों की मिलीभगत के चलते विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में रुपये न भेज कर बाहर की एक फर्म से साठगांठ कर नवंबर व दिसंबर में सभी स्कूलों में घटिया स्वेटर वितरित करा दिए गए।
विज्ञापन

बच्चों को मिले स्वेटर दो माह भी नहीं चले और फरवरी में ही फट गए। कई बच्चों के स्वेटरों की सिलाई निकल गई। बच्चों के माता पिता का कहना हैं कि इस बार बहुत ही घटिया स्वेटर बांटे गए। विकास खंड राजेपुर के 178 प्राथमिक व 102 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 30 हजार बच्चों के लिए स्वेटर भेजे गए थे। प्राथमिक विद्यालय महोलिया में छात्र संख्या 195 है, लेकिन लगभग 170 स्वेटर भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अधिकांश बच्चों के स्वेटरों की सिलाई खुल गई है, कई के स्वेटर फट भी गए हैं। उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय गैहलार, हीरानगर, बड़ागांव परतापुर, रोशन नगला, कुड़री सारंगपुर, हरसिंहपुर गहलवार, बजीरपुर आदि कई स्कूलों के बच्चों के स्वेटर फट गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र जौहर ने बताया कि जिन स्कूलों के बच्चों के स्वेटर फट गए हैं। उनकी जांच कर आख्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज कर फर्म के भुगतान में कटौती कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed