फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Government paddy soaked in rain due to lack of lifting

उठान न होने से बारिश में भीगा सरकारी धान

Thu, 06 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government paddy soaked in rain due to lack of lifting
मोहम्मदाबाद धान क्रय केंद्र पर खुले में लगे धान के बोरे। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद/नवाबगंज। सरकारी क्रय केंद्रों पर छाया के इंतजाम न होने से खरीदा गया धान दो दिन से हो रही बारिश में भीगता रहा। ठेकेदार धान का उठान नहीं करवा पा रहा है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

धान रखने के लिए सरकारी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। क्रय केंद्रों से उठान करने वाला ठेकेदार भी मनमानी कर रहा है। इस कारण नवीन मंडी स्थल मोहम्मदाबाद में करीब 3000 बोरी धान खुले में लगा है। दो दिन से हो रही बारिश में धान भीगता रहा। क्रय केंद्र पर तीन से चार ट्रक धान की प्रतिदिन खरीद होती है, जबकि उठान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

खुले में लगे धान के बोरे भीगने के बाद उस पर तिरपाल डाला गया। क्रय केंद्र प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि परिवहन ठेकेेदार द्वारा उठान न कराए जाने से खुले में धान लगाना पड़ा। गोदाम में पहले से 10 हजार बोरी भरी हैं। बाहर लगा धान बारिश में भीग गया। उस पर तिरपाल डलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नवाबगंज कस्बा बाईपास स्थित धान क्रय केंद्रा पर करीब 500 क्विंटल धान खरीद होने के बाद भी उठान नहीं हुआ। इससे धान खरीदकर खुले में लगाया जा रहा है। रात में हुई बारिश से बाहर लगा धान भीग गया।
इससे धान काला पड़ने की आशंका है। क्रय केंद्र प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि धान की बोरियों पर तिरपाल डाला गया था। हवा चलने से तिरपाल उड़ गया। इससे धान भीग गया गुरुवार को एक और दुकान किराए पर लेकर बाहर लगी बोरियां को रखवाया गया।
राजेपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर भी खुले में धान के सैकड़ों बोरे लगे हैं। इसे बारिश से बचाने के लिए पॉलिथीन डाली गई है। पॉलिथीन उड़ने से धान भीगता रहा।

जांच कराकर होगी कार्रवाई
डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि पीसीएफ जिला प्रबंधक ने उन्हें किसी भी केंद्र पर धान न भीगने का प्रमाणपत्र दिया है। क्रय केंद्रों पर धान भीगने के संबंध में वह शुक्रवार को जांच कराएंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed