{"_id":"5f708d938ebc3ec5f12517f1","slug":"government-inter-college-should-be-in-the-name-of-litterateurs-farrukhabad-news-knp585047571","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहित्यकारों के नाम से हों राजकीय इंटर कालेज, बने कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहित्यकारों के नाम से हों राजकीय इंटर कालेज, बने कक्ष
विज्ञापन
अभिव्यंजना के कार्यक्रम में बोलते समाजसेवी संजय गर्ग।
- फोटो : FARRUKHABAD
साहित्यकारों के नाम से हों राजकीय इंटर कॉलेज
फर्रुखाबाद। सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था अभिव्यंजना की ओर से चल रहे हिंदी पखवाड़ा का रविवार को समापन हो गया। इसमें साहित्यकारों ने कहा कि राजकीय बालिका और राजकीय बालक इंटर कॉलेजों के नाम महादेवी वर्मा और आचार्य वचन एस मिश्र के नाम पर रखने की मांग की। कहा कि कॉलेजों में एक कक्ष बने, जिसमें महापुरुषों के साहित्य को संजोया जाए।
समाजसेविका डा. रजनी सरीन के आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकार भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि फर्रुखाबाद साहित्यिक सांस्कृतिक विरासत का समृद्ध स्थान है। बावजूद इसके यहां अभी तक इन सबकी उपेक्षा हो रही है। कहा कि फतेहगढ़ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का नाम महादेवी वर्मा और फर्रुखाबाद के राजकीय बालक इंटर कॉलेज का नाम आचार्य वचन एस मिश्र के नाम से रखा जाए।
इससे न सिर्फ छात्रों, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को इन महापुरुषों के कृतित्व से प्रेरित होने का अवसर मिलेगा। कहा कि इन कॉलेजों में महापुरुषों के नाम से एक कक्ष का निर्माण हो। उसमें इनसे संबंधित और जिले भर के स्थानीय साहित्यकारों से संबंधित सारे लेख जानकारियां और पुस्तकें रखी जाएं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डॉ. शशिकिरण सिंह रहे। इस मौके पर भारती मिश्रा, रणवीर सिंह परिहार, कैलाश चंद्र कटियार, संजय गर्ग, राजेश हजेला, उपकार मणी. प्रभात, विनय अग्रवाल, महेश पाल सिंह उपकारी, वैभव सोमवंशी आदि मौजूद रहे । अध्यक्षता ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री ने की।